फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The accused caught from the station with three kilos of sawdust

तीन किलो चूरापोस्त सहित स्टेशन से आरोपी पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The accused caught from the station with three kilos of sawdust
राजकीय रेलवे पुलिस ने तीन किलोग्राम चूरापोस्त के साथ एक आरोपी को छावनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6/7 से गिरफ्तार किया। वह चूरापोस्त मध्यप्रदेश से लेकर आया था और इसकी सप्लाई पंजाब में करनी थी। चूरापोस्त की कीमत करीब 18 हजार रुपये है। आरोपी की पहचान पंजाब के गांव कमालपुर थाना चमकौर साहिब वासी अवतार सिंह के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग 12.20 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चूरापोस्त सहित प्लेटफार्म नंबर 6/7 पर बैठा हुआ है। सूचना के आधार पर तुरंत एसआई ओमप्रकाश व सतपाल सिंह को मौके पर भेजा गया। उन्होंने उक्त आरोप की तलाशी ली, उसके कब्जे से 3 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। चूरापोस्त की कीमत लगभग 18 हजार रुपये आंकी गई है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मलहार मध्यप्रदेश से चूरापोस्त लेकर आया था और उसे पंजाब में चूरापोस्त की सप्लाई देनी थी। इससे पहले भी वह कई बार चूरापोस्त लेकर ट्रेन से आ चुका है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर किया जाएगा, ताकि उसके अन्य साथियों की धरपकड़ की जा सके। इससे पहले 29 नवंबर की शाम को भी सीआईए जीआरपी की टीम ने स्टेशन से करीब 50 लाख रुपये मूल्य की 4.530 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed