फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   The 1857 revolution will be brought alive through digital technology at the Martyrs' Memorial.

Ambala News: शहीदी स्मारक में डिजिटल तकनीक से जीवंत होगी 1857 की क्रांति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The 1857 revolution will be brought alive through digital technology at the Martyrs' Memorial.
अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता - फोटो : samvad
- जल्द पूरा होगा स्मारक का निर्माण कार्य, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के शहीदी स्मारक का कार्य अंतिम चरण में है। शुक्रवार शाम सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव अमित अग्रवाल ने स्मारक का औचक निरीक्षण किया। इस स्मारक के भीतर 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को डिजिटल तकनीक के जरिए दर्शाया जाएगा।
अमित अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष कार्यों को युद्ध स्तर पर पूरा कर विभाग को सुपुर्द करें ताकि देश के वीरों को समर्पित इस अनमोल धरोहर को जल्द जनता के लिए खोला जा सकें।
विज्ञापन

डिजिटल गेट और ई-टिकटिंग की होगी सुविधा
निरीक्षण के दौरान सचिव अमित अग्रवाल ने निर्देश दिए कि प्रवेश द्वार पर स्मारक का नाम डिजिटल माध्यम से अंकित किया जाए। पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां ई-टिकट प्रणाली, मोबाइल एप और वेबसाइट विकसित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि बस पार्किंग क्षेत्र में पावर ब्लॉक और साइन बोर्ड लगाने के कार्य में कोताही न बरती जाए। सचिव ने एलीवेटर गैलरी और म्यूजियम रूम में लाइटिंग व साउंड व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मेमोरियल टावर पर डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से दिखाई जाने वाली 1857 की क्रांति पर आधारित फिल्म का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रख-रखाव के लिए बनेगा जॉब चार्ट
स्मारक के बेहतर संचालन के लिए सचिव ने तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति के लिए जॉब चार्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भर्ती प्रक्रिया में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाए जो शुरुआत से इस परियोजना से जुड़े रहे हैं। फूड कोर्ट के लिए पीएनजी लाइन बिछाने और सुरक्षा गार्डों की उचित व्यवस्था के लिए भी एजेंसी को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।

जल्द पूरा होगा फिनिशिंग का काम
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता हरपाल ने बताया कि सिविल वर्क का अधिकांश हिस्सा पूरा हो चुका है। अब केवल फिनिशिंग और सौंदर्यीकरण का काम शेष है। इसे जल्द निपुणता के साथ पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अरुण जग्गा सहित कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता नवीन राठी, एजेंसी से अभिमन्यु, सिद्धार्थ के साथ अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता- फोटो : samvad

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता- फोटो : samvad

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता

अंबाला छावनी के शहीदी स्मारक में मेमोरियल टॉवर पर की गई रोशनी। प्रवक्ता- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed