{"_id":"5e8f6de28ebc3e76951fd55c","slug":"tharmal-screning-in-railway-ambala-news-knl27558572","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ियों और विशेष पार्सल ट्रेनों के संचालन में लगे रनिंग स्टॉफ की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ियों और विशेष पार्सल ट्रेनों के संचालन में लगे रनिंग स्टॉफ की हो रही थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग होने के बाद ही मालगाड़ियों और विशेष पार्सल ट्रेनों की कमान रनिंग स्टॉफ को सौंपी जा रही है। पूरी तरह से फिट स्टॉफ को ही यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। रेलवे द्वारा रनिंग स्टॉफ की सुरक्षा को लेकर जरूरी हिदायतों का पालन हो रहा है। उनकी सुरक्षा को लेकर गुरुवार उन्हें एक हेल्थ कीट जारी की गई ताकि वह ड्यूटी के दौरान अपना पूरा ध्यान रख सकें। देश के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल का स्टॉफ सरहानीय कार्य कर रहा है।
थर्मल स्क्रीनिंग
ट्रेन परिचालन से पहले रनिंग स्टॉफ की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है। ड्यूटी के लिए हस्ताक्षर/आरम्भ करने से पहले लोको लॉबी में यह कार्य किया जा रहा है। ट्रेन का प्रत्येक चालक दल इस कार्य में उत्कृष्ट योगदान दे रहा है।
सफाई की तरफ विशेष ध्यान
लोको, लॉबी, रनिंग रूम और सामान्य क्षेत्र के कीटाणु शोधन / गहरी सफाई की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रस्थान के लिए तैयार हो रहे लोको को ठीक से कीटाणु रहित किया जाता है। इसके बाद संपूर्ण लॉबी और आम क्षेत्र जो कर्मचारियों के लगातार संपर्क में आता है, ठीक से साफ किया जा रहा है।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए रनिंग स्टॉफ को जरूरी हिदायत दी गई है कि एक रेस्ट रूम में दो से अधिक कर्मचारी नहीं होंगे और एक ही समय में 4 कर्मचारियों तक के उपयोग के लिए डाइनिंग टेबल को सीमित किया गया है।
दी जा रही सुरक्षा / सफाई किट
प्रत्येक लोको पायलट और सहायक लोको पायलट को एक किट प्रदान की जाती है। इसमें 3 लेयर मास्क ,1 जोड़ी दस्ताने, 1 डेटॉल साबुन, 1 अल्कोहल आधारित तरल सैनिटाइजर, लाइजोल और 4 टिश्यू पेपर साप्ताहिक आधार पर उपयोग के लिए दिए जा रहे हैं।