फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Testing of serious viruses and all kinds of tests will be done in modern labs, will not have to be sent to Delhi

गंभीर वायरस की जांच और सभी प्रकार के टेस्ट होंगे आधुनिक लैब में, नहीं भेजने पड़ेंगे दिल्ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Testing of serious viruses and all kinds of tests will be done in modern labs, will not have to be sent to Delhi
विधानसभा क्षेत्र के नग्गल में उत्तर भारत की पहली राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) ब्रांच की स्थापना के लिए जमीन स्वास्थ्य विभाग के नाम हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री होने के बाद अब भविष्य में 2.03 करोड़ रुपये की लागत से एनसीडीसी ब्रांच की स्थापना का कार्य तेजी से हो सकेगा। यहां आधुनिक उपकरणों से लैस लैब बनाई जाएगी, ताकि नई बीमारियों की पहचान, उनके विशलेषण एवं रोकथाम के तरीकों पर कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

नीपा वायरस, जीका वायरस, रेबीज, कोविड-19, ओमिक्रॉन, हेपेटाइटिस के अलावा अन्य गंभीर वायरस की जांच और सभी प्रकार के टेस्ट यहां लैब में हो पाएंगे। हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर में इस तरह की ब्रांच अभी तक नहीं है। पहले जांच के लिए नमूनों को दिल्ली स्थित एनसीडीसी व अन्य शाखाओं में भेजा जाता था, मगर अब यहीं पर आधुनिक टेस्ट सुविधा होगी। दरअसल एनसीडीसी ब्रांच की स्थापना के लिए नग्गल में जमीन को चुना गया था, जोकि नगर परिषद के अधीन थी। यहां पर 4 एकड़ 11 मरले जमीन पर एनसीडीसी ब्रांच की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन

यहां पर ग्राउंड सहित तीन मंजिला इमारत बनेगी। एनसीडीसी में एकीकृत रोग निगरानी व शोध कार्यों को बढ़ावा, पर्यावरण बदलाव पर अध्ययन, प्रयोगशाला में गुणवत्ता व क्षमता का निर्माण इत्यादि गतिविधियों पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। यह केंद्र विभिन्न वैक्सीन, दवाइयों व अन्य नैदानिक किट की उपलब्धता के लिए कार्य करेगा। यहां पर एनसीडीसी की देखरेख स्टाफ व अन्य कई नियुक्तियां भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मिलेंगी सुविधाएं
रिसेप्शन, वेटिंग एरिया रूम, लॉबी, कॉफ्रेंस हॉल, एडमिन आफिस, सिक्योरिटी रूम, आईटी वीडियो रूम, हेड आफ एनसीडीसी रूम और अन्य प्रशासनिक कार्यालय होंगे। पहले तल पर सैंपल कलेक्शन व यूटीलिटी रूम, वेटिंग रूम, लॉबी के अलावा, क्लाइमेट चेंज रूम, ईओसी रूम, ट्रेनिंग रूम, आईडीएसपी, ईपीडीमिलॉजी स्टाफ रूम, पैंट्री और अन्य रूम होंगे। दूसरे तल पर लैब व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें क्लाइमेट चेंज रूम, माक्रो लैब बैक्टीरयोलॉजी, एएमआर लैब, लैब टीचिंग एंड डेमो रूम, एएमआर ऑफिसर रूम, वीरोलॉजी, लौबी व अन्य रूम होंगे। इसी प्रकार तीसरे तल पर नॉन बीएसएल लैब एरिया, बीएसएल-2 लैब एरिया, स्टाफ कॉमन रूम, ओपन टैरेस, पैंट्री व अन्य रूम होंगे। पूरी इमारत में दो लिफ्ट का भी प्रावधान होगा।

तीन चरणों में बनेगी
राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली की सह निदेशक डॉ. शिखा वरधान और अंबाला के सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन चरणों में एनसीडीसी ब्रांच का निर्माण पूरा किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में इमारत का निर्माण कार्य किया जाएगा। तीसरे चरण में लैब की स्थापना होगी। यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें बॉयो सेफ्टी केबिनेट, इन्क्यूबेटर, नॉन रेफ्रिजरेट सेंट्रीफ्यूज, कोल्ड सेंट्रीफ्यूज, रियल टाइम पीसीआर मशीन, ड्राइ ब्लॉक इनक्यूबेटर, रेफ्रिजरेटर, ऑटोक्लेव, हॉट एयर ओवन, डीप फ्रीजर, ट्रेनिंग माइक्रोस्कोप, लाइट माइक्रोस्कोप कंपाउंड, एलीसा रीडर विद वॉशर, माइक्रोपिपटीस्ट ऑफ ऑल साइज, मिली-क्यू वॉटर प्योरीफायर व अन्य उपकरण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed