{"_id":"6193ea9b734b796bf862b5f3","slug":"tents-set-up-in-adda-premises-cranial-redemption-to-3-thousand-devotees-by-35-buses-ambala-news-knl898079173","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड्डा परिसर में लगाया टेंट, 35 बसों से 3 हजार श्रद्धालुओं को पहुंचाया कपाल मोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड्डा परिसर में लगाया टेंट, 35 बसों से 3 हजार श्रद्धालुओं को पहुंचाया कपाल मोचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपाल मोचन मेले को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने अड्डा परिसर में टेंट लगा लिया है। टेंट के नीचे ही अड्डा प्रबंधक सहित सभी कर्मचारी श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
मंगलवार को कपाल मोचन के दूसरे दिन भी तीन हजार से अधिक श्रद्धालु छावनी बस अड्डे पर पहुंचे और उन्हें 35 बसों के माध्यम से मेला स्थल तक पहुंचाया गया। इनमें अधिकांश श्रद्धालु पंजाब व हिमाचल से आए थे। इनमें बच्चों, बुजुर्गों व महिलाओं की संख्या अधिक थी। अड्डे पर तैनात कर्मचारी लगातार बसों के संचालन को लेकर पूरी तरह चौकस नजर आए। अड्डा परिसर में ही खड़ी अतिरिक्त बसों को कुछ समय के अंतराल के बाद चलाया गया। बस अड्डे में ही बनाए गए चार स्पेशल काउंटरों के माध्यम से कपाल मोचन के श्रद्धालुओं की प्रत्येक समस्या का समाधान किया गया। श्रद्धालुओं को टिकट से लेकर प्रत्येक सुविधा की जानकारी दी गई। रोडवेज के प्रबंध देखकर श्रद्धालुुओं ने भी इसकी सराहना की।
24 घंटे तैनात रहेंगे कर्मचारी
कपाल मोचन मेले का आयोजन 15 नवंबर से आरंभ हो गया है जोकि 19 नवंबर की रात को संपन्न हो जाएगा। बस अड्डे पर पंजाब, हिमाचल सहित आसपास के राज्यों से काफी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सभी की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। अड्डे पर बनाए स्पेशल काउंटर पर कर्मचारी तैनात किए गए हैं जो अलग शिफ्टों में 24 घंटे कार्य कर रहे हैं। कपाल मोचन मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते ही शीघ्र बस का संचालन किया जा रहा है। वहीं सुरक्षा को लेकर भी तीन टीमें तैनात की गई हैं।
विज्ञापन
अजीत सिंह, अड्डा प्रबंधक।