फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tender for swimming pool for common people is over, DC will take the decisionSend feedback

Ambala News: आम लोगों के लिए स्वीमिंग पूल का टेंडर खत्म, डीसी लेंगे फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Tender for swimming pool for common people is over, DC will take the decisionSend feedback
अंबाला छावनी ​स्थित आल वेदर स्वीमिंग पूल। संवाद
अंबाला। आचार संहिता के फेर में उलझा आम लोगों के लिए ऑल वेदर स्वीमिंग पुल के टेंडर का मामला एसडीएम के बाद अब डीसी तक पहुंच गया है। हालांकि एसडीएम अंबाला छावनी ने खेल विभाग और संबंधित ठेकेदार को बुलाकर सुनवाई की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। एसडीएम की तरफ से डीसी के संज्ञान में मामला डाला गया है और उनके फैसले का इंतजार है कि आखिर क्या व्यवस्था रहेगी। बता दें कि अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में करोड़ों की लागत से ऑल वेदर स्वीमिंग पूल तैयार किया है। यह स्टेडियम से जुड़े स्वीमिंग खिलाड़ियों के अलावा तैराकी का शौक रखने वालों के लिए भी ठेके पर दिया जाता है। खेल विभाग की तरफ से मार्च माह 2024 तक के लिए यह टेंडर 1.67 लाख रुपये में दिया था, लेकिन टेंडर पूरा होने से पहले ही आचार संहिता लग गई। ऐसे में अब ठेकेदार ने पूल चलाने के इंकार कर दिया है। जबकि खेल विभाग बिना टेंडर पर दिए आचार संहिता तक मंथली मोड पर चलाने की बात कह रहा है। ऐसे में आम लोगों के लिए यह पूल बंद पड़ा है। केवल खिलाड़ी की प्रैक्टिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

टेंडर में देरी परेशानी का सबब

बता दें कि टेंडर के प्रति अनदेखी इस परेशानी का कारण बन रही है। जब आचार संहिता लग रही थी तो उससे पहले ही खेल विभाग के अधिकारियों को इसका समाधान करना चाहिए था। अब टेंडर खत्म होने के बाद पूल भी बंद हो गया है। एक तरफ ठेकेदार ने बिना टेंडर के मंथली मोड पर चलाने से इंकार कर दिया है। उसका कहना है कि नियमानुसार 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होनी चाहिए। अगर खेल विभाग अपने स्तर पर पूल चलाने की सोचता है तो उनके पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन

उनके संज्ञान में मामला है। खेल विभाग और ठेकेदार को बुलाकर बातचीत की गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया था। उपायुक्त के संज्ञान में मामला डाला है और मंगलवार तक इसका समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतिंद्र सिवाच, एसडीएम अंबाला कैंट
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed