फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temporary road leading to Rai Market damaged, people upset

Ambala News: राय मार्केट जाने वाला अस्थायी रास्ता क्षतिग्रस्त, लोग परेशान

Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 22 Apr 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Temporary road leading to Rai Market damaged, people upset
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। साहा-अंबाला नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन बैंक स्कवेयर के नजदीक बनाया गया अस्थाई रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। इस रास्ते पर बनी पुलिया को भारी वाहन ने तोड़ दिया है। इस कारण बाजार जाने वाले लोगों व स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं इस रास्ते के टूटने से अब कैपिटल चौक पर भी सुबह से शाम तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि पहले इस रास्ते से लोग आसानी से बाजार की तरफ निकल जाते थे। इस रास्ते को हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के निर्देश पर नगर परिषद अंबाला सदर और पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के अधिकारियों ने मिलकर खुलवाया था क्योंकि इस रास्ते पर मिट्टी पड़ी हुई थी। जबकि यह रास्ता राय मार्केट सहित अन्य बाजारों की तरफ जाने के लिए एक सुगम स्थल था।
विज्ञापन

पुलिया टूटने से काफी परेशानी हो रही है। इसलिए अब कैपिटल चौक की तरफ से दुकान पर आना पड़ रहा है। अगर पुलिया का निर्माण हो जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है। - जितेंदर सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रास्ता खुलवाने के लिए काफी जद्दोजहद की गई। जब रास्ता खुला तो किसी भारी वाहन ने पुलिया को तोड़ दिया। पुलिया को टूटे हुए काफी दिन बीत गए हैं। लेकिन इसे अभी तक ठीक नहीं किया गया। - अमित सभ्रवाल।
नगर परिषद को समस्या की जानकारी दी गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। पुलिया का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए ताकि दुकानदारों सहित आमजन को राहत मिले। - तरुण कुमार।

मामला संज्ञान में आया है। संबंधित विभाग को निर्देश दिए जाएंगे कि वो मौके का मुआयना करें और टूटी पुलिया की मरम्मत करके, इसे आवागमन के लिए दुरुस्त करवाएं ताकि लोगों को इस रास्ते की सुविधा मिल सके। - जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed