{"_id":"6a135313e492cd36490313f1","slug":"temperatures-rise-again-hot-winds-continue-tormenting-people-ambala-news-c-36-1-amb1002-163721-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: तापमान में फिर बढ़ोतरी, गर्म हवा के थपेड़ों ने सताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: तापमान में फिर बढ़ोतरी, गर्म हवा के थपेड़ों ने सताया
विज्ञापन
अंबाला सिटी। गर्मी एक बार फिर से बढ़ने लगी है। शनिवार को सुबह आंधी चलने के कारण तापमान में कुछ कमी आई थी मगर रविवार को तापमान फिर भी बढ़ गया। हालांकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिली।
दिन के समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो रात का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही गर्म हवा व लू के थपेड़ों से पैदल चलने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके साथ ही बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी गर्मी का सामना करना पड़ा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 27 मई तक मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान गर्म हवाएं चलने की संभावना से दिन का तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।