फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Temperature dropped by 3.6 degrees due to drizzle, coldness increased

Ambala News: बूंदाबांदी होने से 3.6 डिग्री गिरा तापमान, बढ़ी ठंडक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 3.6 degrees due to drizzle, coldness increased
अंबाला सिटी। नवंबर माह में लगातार दूसरे दिन मौसम ठंडा रहा। सोमवार सुबह से शाम तक बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे दिनभर मौसम ठंडा बना रहा। ठंड बढ़ने से लोगों के गर्म कपड़े भी निकल गए। यह अभी तक सर्दी का सबसे ठंडा दिन रहा। बादल छाने से अधिकतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन

वहीं अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में ही ठंड होने से कंपकंपी छूटी रही और शाम होते ही ठंड बढ़ गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 28 नवंबर तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई रहने और हवा चलने की संभावना है। इस दौरान 28 नवंबर को राज्य के कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम परिवर्तनशील रहने से इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावना है। इसके बाद मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित है।
विज्ञापन

करनाल जोन में यह है एक्यूआई
अंबाला-169

कुरुक्षेत्र-216
करनाल- 218
पानीपत-231

यमुनानगर-155

कैथल-286
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed