फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tell women the benefits of Lakhpati Didi Scheme

Ambala News: महिलाओं को बताए लखपति दीदी योजना के लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Tell women the benefits of Lakhpati Didi Scheme
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के चलते बुधवार को शहजादपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा योजनाएं बनाई गई है। कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद नायब सिंह सैनी का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लखपति दीदी योजना के तहत लखपति दीदी बनाने की दिशा में जो कार्य किये जा रहे है उनके बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम- लोक सभा एवं विधान सभा में 33 प्रतिशत आरक्षण, पोषण अभियान में 10 करोड़ से अधिक चिन्हित लाभार्थी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला में 10 करोड़ से अधिक एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं।2014 और 2021 के बीच एक लाख से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के लिए माइक्रो क्रेडिट योजना से लाभ हुआ। स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत 2019-2023 के बीच 2,017.08 करोड़ की समर्थन राशि मिली।इस मौके पर बीडीपीओ सुशील मंगला, भाजपा जिला महामंत्री विवेक गुप्ता, नारायणगढ़ विधानसभा संयोजक अश्वनी अग्रवाल, मण्डल प्रधान गुरनाम सिंह गुर्जर, महामंत्री नीटू शर्मा खानपुर व मनीष मितल, बलदेव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed