फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Telangana state players won the overall trophy, won in 8 groups

तेलंगाना राज्य के खिलाडियों ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी, 8 ग्रुप में दर्ज की जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Telangana state players won the overall trophy, won in 8 groups
अंबाला छावनी स्थित बीजेपी कार्यालय में अंबाला सदर मंडल महिला मोर्चा की बैठक में मौजूद कार्यकर्त - फोटो : Ambala
अंबाला। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में नेशनल टेबल सॉकर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित तीन दिवसीय चैंपियनशिप में सबसे अधिक मैडल जीतकर तेलंगाना राज्य के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर 13 एकल में इमाद उद्दीन प्रथम रहे। डबल्स में मुनव्वर और इमादउद्दीन प्रथम रहे। 16 डबल्स में फरीहा अहमद व कामरान अजीम, एकल में कामरान अजीम, 19 एकल में जाकिर अली खल, डबल्स में कामरान व विखार प्रथम रहे। महिला एकल में सुमैया, डबल्स में सामिया फातिमा व सुमैया फातिमा प्रथम रही। ओपन डीवीपी में सारंग व अशोक, मिक्स डबल्स अशोक व रुपिंदर कौर प्रथम स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन समारोह में समाजसेवी एवं उद्योगपति कृष्ण वर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। नेशनल टेबल सॉकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ. विकास कोहली व प्रधान अशोक कुमार ने उनका स्वागत किया।समापन में उप-प्रधान रणदीप गौड़ ने बताया की इस प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ी फ्रांस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेबल सॉकर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में सबसे अधिक मैडल जीतकर तेलंगाना राज्य के खिलाड़ियों ने ओवरऑल ट्रॉफी अपने नाम की। इस टीम के कोच सईद अबरार हुसैन इमतियाज को बधाई दी। समापन में विदेश में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed