फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tejas and Manmeet won gold in the All India Royal Challenge Cup Karate Competition

Ambala News: ऑल इंडिया रॉयल चैलेंज कप कराटे प्रतियोगिता में तेजस व मनमीत ने स्वर्ण जीता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Tejas and Manmeet won gold in the All India Royal Challenge Cup Karate Competition
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया रॉयल चैलेंज कप कराटे प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर अपना परचम लहराया। यह प्रतियोगिता ट्रेडिशनल शो कराटे फेडरेशन की ओर से आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा वृंदावन में करवाई गई। यह प्रतियोगिता 16 व 17 नवंबर को आयोजित की गई। अंबाला की टीम से पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक व 10 कांस्य पदक जीतकर ओवरऑल ट्रॉफी प्राप्त की। सभी विजेता खिलाड़ियों को संस्था की ओर से स्पोर्ट्स किट भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने विजेता रहे सभी बच्चों और उनके माता -पिता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह स्वर्ण व रजत पदक विजेता खिलाड़ी अगले वर्ष होने वाली मलेशिया इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं, जोकि भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर कराटे कोच हेमंत शर्मा व कोच प्रीति शर्मा को भी बधाई दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तेजस शर्मा व मनमीत सिंह ने स्वर्ण, हरमन सिंह, अनिरुद्ध भारद्वाज, रुद्र कुमार ने रजत, हरकीरत सिंह, गुरसेवक, अरनव शर्मा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed