फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teenager jumped into big canal to make reel lost life in Ambala

जानलेवा चस्का: रील बनाने के लिए अकील ने लगाई थी बड़ी नहर में छलांग, डूबने से चली गई जान

Mon, 02 Jun 2025 01:18 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 01:18 PM IST
सार

जांच अधिकारी तरसेम ने बताया कि अकील अपने दोस्तों व भाई के साथ एक जून की दोपहर में मलौर हैड पर एसवाईएल में नहाने के लिए आया था। सभी पहले पास के छोटे सुए में नहा रहे थे। इतने में अकील नहर में छलांग लगाते व नहाते हुए की वीडियो बनवाने के चक्कर में कूद गया था।

विज्ञापन
Teenager jumped into big canal to make reel lost life in Ambala
अकील - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

नहर में कूदते हुए की वीडियो बनवाने की जिद में दसवीं कक्षा के छात्र 18 वर्षीय अकील ने अपनी जान गंवा दी। यह रील अकील के दोस्त बना रहे थे। जब अकील चंद सेकेंड में बाहर नहीं निकला तो दोस्त सहम गए और परिजनों को सूचित किया। इसका खुलासा नहर में अकील के संग नहाने आए दोस्तों व उसके बड़े भाई ने किया। हालांकि परिजनों के बयान पर नन्यौला चौकी पुलिस ने इत्तेफाकन मौत की कार्रवाई करने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी तरसेम ने बताया कि अकील अपने दोस्तों व भाई के साथ एक जून की दोपहर में मलौर हैड पर एसवाईएल में नहाने के लिए आया था। सभी पहले पास के छोटे सुए में नहा रहे थे। इतने में अकील नहर में छलांग लगाते व नहाते हुए की वीडियो बनवाने के चक्कर में कूद गया था। पानी की गहराई ज्यादा होने के कारण अकील ऊपर ही नहीं आ सका था। अकील तीन भाई-बहन है। वह दसवीं ओपन से कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed