फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teen hanged himself before exam results

Ambala News: परीक्षा परिणाम से पहले किशोर ने लगाया फंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Teen hanged himself before exam results
अंबाला। छावनी के तोपखाना परेड निवासी 18 वर्षीय किशोर दिनेश ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माता-पिता काम से लौटने के बाद घर पहुंचे तो देखा कि किशोर ने कमरे में चादर से फंदा लगा रखा था। जब तक देखा तो किशोर दम तोड़ चुका था।
विज्ञापन

तोपखाना चौकी पुलिस ने रविवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई चांदी राम ने बताया कि किशोर ने अभी 12वीं कक्षा के पेपर दिए थे। एक माह बाद परीक्षा का परिणाम आना था। परिजनों ने बताया कि परीक्षा देने के बाद से वह मायूस व गुमसुम सा चल रहा था। कई बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताया था। मृतक किशोर के पिता राजेश व मां एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। एक छोटा भाई और बहन है। शनिवार को माता-पिता रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। घर पर दिनेश के छोटे भाई-बहन थे। काम से लौटने के बाद कमरा खोलना चाह तो वो बंद पड़ा था। दरवाजा तोड़ने के बाद देखा कि फंदा लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed