फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Technical Work in Ajmer Division: Rail Traffic Halted Between Rani and Khimel Stations

Ambala News: अजमेर मंडल में तकनीकी कार्य, रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच रेल यातायात ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Technical Work in Ajmer Division: Rail Traffic Halted Between Rani and Khimel Stations
अंबाला रेल मंडल के अधीन दौलतपुर चौक से गांधीनगर के बीच संचालित ट्रेन। रेलवे
अंबाला। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के रानी-खीमेल स्टेशनों के बीच आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा। इस कारण रेल सेवाओं पर असर पड़ेगा। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस 9 से 11 अप्रैल तक ब्लॉक के चलते दो प्रमुख ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि छह लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन




प्रमुख ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे प्रशासन के अनुसार, तकनीकी ब्लॉक के कारण जोधपुर और साबरमती के बीच चलने वाली दो महत्वपूर्ण ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, इसमें ट्रेन संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस 10 अप्रैल तो 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 11 अप्रैल को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का बदला गया मार्ग
तकनीकी कार्य के चलते यात्रियों की सुविधा के लिए कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। इसमें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली ट्रेन नंबर 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक शामिल है जोकि 10 अप्रैल को मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी-जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा होकर जाएगी। यह पाटन, भीलड़ी, जालौर, समदड़ी, जोधपुर व मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इसी प्रकार 14701 श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस 9 अप्रैल को अजमेर-चित्तौड़गढ़-रतलाम-वड़ोदरा होकर चलेगी। यह रास्ते में भीलवाड़ा, चंदेरिया, नीमच व मंदसौर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 14707 हनुमानगढ़-दादर 10 अप्रैल को लूणी-भीलड़ी-मेहसाणा होकर संचालित होगी। 20943 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी 9 अप्रैल को मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी होकर संचालित होगी। 20694 बेंगलुरु-जोधपुर व 20496 हड़पसर-जोधपुर ट्रेनें भी परिवर्तित मार्ग मेहसाणा-भीलड़ी-लूणी होकर चलेंगी और पाटन, भीलड़ी, जालौर व समदड़ी स्टेशनों पर रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



देरी से संचालन
ट्रेन नंबर 20944 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस 10 अप्रैल को जोधपुर-रानी स्टेशनों के बीच 20 मिनट रोककर चलाई जाएगी।


उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि रेल यात्री अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे पूछताछ या आधिकारिक एप के माध्यम से ट्रेनों की समय-सारिणी अवश्य जांच लें ताकि स्टेशन पर किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed