फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teams will come out to solve problems at ward level

Ambala News: वार्ड स्तर पर समस्याओं के समाधान को लेकर उतरेंगी टीमें

Thu, 11 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 11 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Teams will come out to solve problems at ward level
अंबाला छावनी में सुभाष नगर की सड़क पर गिरा कचरा व जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। हरियाणा सरकार के निर्देश पर एक तरफ स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ अंबाला छावनी के गली-मोहल्लों सहित कॉलोनियों में गंदगी का आलम है, रही-सही कसर सड़कों पर जलभराव की समस्या पूरी कर रही है। ऐसे में छावनी को गंदगी मुक्त करने के दावे धरातल पर फेल हो रहे हैं। इसलिए अब नगर परिषद के अधिकारियों ने वार्ड स्तर पर टीमों को उतारने का फैसला किया है जोकि स्थानीय निवासियों से समस्याओं की जानकारी लेंगी, इसके अलावा जलभराव की समस्या, टूटी सड़कें और गंदगी का भी आकलन करेंगी।

नप अध्यक्ष लेंगी जायजा
नगर परिषद ने इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए वार्ड पार्षदों से भी सहयोग मांगा है, वहीं वो खुद भी वार्डों में जाकर स्थानीय निवासियों से मंत्रणा करेंगी और उनसे सलाह भी ली जाएगी कि ऐसी समस्याओं का किस प्रकार समाधान हो सकता है, इसके अलावा वार्डों में सफाई के लिए कौन से संसाधनाें की कमी है। ऐसे में बाकायदा वार्ड स्तर पर एक सूची भी तैयार की जाएगी ताकि क्रमबद्ध तरीके से समस्याओं का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन


लगातार बिगड़ रही व्यवस्था
छावनी की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए पूर्व में भी कई योजनाएं बनाई गईं, इसमें टीम की निगरानी के निर्देश सफाई कर्मचारियों को दिए गए जोकि सुबह व दोपहर को निर्धारित क्षेत्र में तैनात रहेंगी, वहीं सफाई सुपरवाइजर को भी व्हाट्सएप पर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए थे, बावजूद इसके यह योजना भी कारगर साबित नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारी करेंगे औचक निरीक्षण
रिपोर्ट तैयार होने के बाद स्वच्छता के लिए सफाई कर्मचारियों की क्लास लगाई जाएगी। उन्हें यह बताया जाएगा कि वो अपने-अपने क्षेत्र की सफाई में किस प्रकार योगदान दे सकते हैं, इस दौरान उनसे यह भी पूछा जाएगा कि कार्यस्थल पर किन समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को ज्ञान देने के बाद वार्डों में तैनात किया जाएगा, इसके बाद विभागीय अधिकारी वार्डों का औचक निरीक्षण करेंगे और पड़ताल करेंगे कि हालात में सुधार हुआ है भी या नही।


रोजाना किसी न किसी वार्ड से समस्याएं आ रही हैं, इसमें गंदगी, टूटी सड़कों व जलभराव की समस्याएं सबसे अधिक हैं। इसलिए योजना तैयार की गई है कि धरातल पर उतरकर इन समस्याओं के समाधान की रुपरेखा तैयार की जाए। जल्द ही टीम को वार्डों में उतारा जाएगा जोकि स्थानीय स्तर पर समस्याओं की जानकारी जुटाएगी।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed