फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teams formed to inspect fertilizer stock

Ambala News: खाद के स्टॉक का निरीक्षण करने के लिए गठित की टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Teams formed to inspect fertilizer stock
नारायणगढ़। रबी की फसलों की बुआई का सीजन शुरू होने के साथ ही डीएपी व यूरिया खाद की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। किसानों को खाद उपलब्धता में कोई दिक्कत न हो इसीलिए उप कृषि निदेशक की ओर से पहले से ही खाद के स्टॉक का निरीक्षण करने के लिए खंड स्तर पर टीमों का गठन किया गया ताकि खाद की उपलब्धता सही समय और उचित दाम पर सुनिश्चित की जा सके। कृषि विभाग टीम में डॉ नरेश, डॉ दीपक कुमार, डॉ अमित वर्मा, डॉ कुलदीप द्वारा पैक्स अंबली, नन्हेड़ा, लाहा, नबीपुर, पंजलासा, नगावां, पटवी का औचक निरीक्षण किया गया। डॉ नरेश ने बताया कि कुछ पैक्स के स्टॉक रजिस्टर में अनियमितता पाई गई, जिसकी सूचना उप कृषि निदेशक अंबाला को दी गयी है।
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को खाद मिलने में कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रतिबद्ध है ताकि किसान अपनी फसल की बुआई समय पर कर सकें। साथ ही टीम ने पैक्स और अन्य खाद विक्रेताओं को कड़ी चेतावनी दी कि वह अपना स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखें और किसानों को उचित समय और सही दाम पर खाद उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed