फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teachers are not marking attendance in schools, biometrics are not working

Ambala News: स्कूलों में हाजिरी नहीं लगा रहे गुरुजी, बायोमीट्रिक खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers are not marking attendance in schools, biometrics are not working
अंबाला सिटी। राजकीय स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन खराब हैं। यह मशीन स्कूलों की अलमारियों में धूल फांक रही हैं। इन मशीन को स्कूलों में नहीं चलाया जा रहा, जबकि विभाग की ओर से बार-बार बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ज्यादातर राजकीय प्राथमिक स्कूलों में मशीन नहीं चलती। कहीं कंप्यूटर के माध्यम से हाजिरी लगाई जा रही है तो कहीं एमआईएस पोर्टल पर शिक्षक हाजिरी लगा रहे हैं। जिले में 765 से ज्यादा राजकीय स्कूल हैं। इनमें प्राथमिक, मिडिल, उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि विभागीय अधिकारियों की ओर से समय-समय पर राजकीय स्कूलों में निरीक्षण किया जाता है। बीते वर्ष के अंत में भी विभागीय अधिकारियों ने स्कूलों में निरीक्षण कर बायोमीट्रिक से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बाद भी ज्यादातर राजकीय स्कूलों में यह बायोमीट्रिक बंद है। यही नहीं राजकीय स्कूलों में इसके लिए टैबलेट भी दिए गए थे और मशीन भी स्कूलों में दी गई थी। अब यह मशीन अलमारियों में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में ज्यादा दिक्कत
दरअसल, राजकीय प्राथमिक स्कूलों में काफी समय से दिक्कत है। प्राथमिक स्कूलों में टैबलेट बंद पड़े हैं। यह टैबलेट काफी समय से नहीं चले हैं। इस वजह से हाजिरी नहीं लगाई जा रही है। विभाग की ओर से इन टैबलेट को ठीक भी नहीं करवाया गया। वहीं, रवालों गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में बायोमेट्रिक मशीन बंद है। इसी तरह राजकीय माध्यमिक स्कूल नसीरपुर में भी बायोमीट्रिक मशीन बंद है। ऐसे कई स्कूल हैं, जहां यह बायोमीट्रिक मशीन नहीं चल रही। वहीं, शिक्षक बताते हैं कि स्कूलों में रजिस्टर, एमआईएस और कंप्यूटर पर मशीन में हाजिरी लगती है, लेकिन प्राथमिक स्कूलों में जहां कंप्यूटर नहीं है, वहां ज्यादा दिक्कत है।
वर्जन
राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाई जा रही है। इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है।
सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed