फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teacher riding a bike dies after collision with a canter truck.

Ambala News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher riding a bike dies after collision with a canter truck.
शव को ट्रक के नीचे से निकालते पुलिस व अन्य लोग। पुलिस
बराड़ा। दोसडक़ा-साढौरा मार्ग पर सोमवार सुबह कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार सरकारी शिक्षक झाडूमाजरा गांव निवासी प्रवीण कुमार (38) की मौत हो गई। प्रवीण कुमार साढौरा के सादिकपुर स्थित सरकारी स्कूल में प्राइमरी अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। वह तीन वर्ष पहले हरियाणा कौशल निगम के तहत इस पद पर तैनात हुए थे। सोमवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह घर से बाइक पर स्कूल के लिए निकले थे।
विज्ञापन

दोसडक़ा से साढौरा रोड पर सरांवा माइनिंग नाके के पास बैरिकेड के पास यह हादसा हुआ। दोसडक़ा की तरफ से पीछे आ रहे एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। कैंटर के नीचे आने से प्रवीण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण शव को एक निजी गाड़ी में अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, मां-बाप और भाई को छोड़ गए हैं। उनके पिता जन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। प्रवीण परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही झाडूमाजरा गांव में मातम का माहौल छा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कैंटर के नीचे आ गए। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

शव को ट्रक के नीचे से निकालते पुलिस व अन्य लोग। पुलिस

शव को ट्रक के नीचे से निकालते पुलिस व अन्य लोग। पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed