फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Teacher injured in car accident dies

Ambala News: कार की चपेट में घायल शिक्षिका की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Teacher injured in car accident dies
बराड़ा (अंबाला)। बराड़ा में कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल बाइक सवार शिक्षिका नीलम गंभीर ने दो दिन बाद एमएमयू अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह हादसा 17 जुलाई को हुआ था। दोसड़का की तरफ से आ रही तेज रफ्तार ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में पति विक्रम के साथ नीलम घायल हो गई थी। उसे एमएमयू अस्पताल से पारस अस्पताल पंचकूला ले जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शिकायतकर्ता दोसड़का के सिरसगढ़ गांव निवासी विक्रम कुमार ने बताया कि वह अभी बराड़ा की करनाल कॉलोनी में रहते हैं। वह खेती करता है। उनका एक बेटा एक ऑस्ट्रेलिया तो दूसरा कनाडा है। पत्नी नीलम रानी बराड़ा के संत मोहन सिंह स्कूल में हिस्ट्री और अंग्रेजी की शिक्षक थी।
विज्ञापन

17 जुलाई को वह पत्नी नीलम रानी के साथ बाजार से सामान लेने के लिए बाइक पर जा रहा था। शाम के समय जब वह वापस लौट रहे थे तो बराड़ा रेलवे रोड पर पीछे दोसड़का की तरफ से एक कार ने सीधी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए थे। पत्नी के सिर में पीछे चोट लगने के कारण मुंह व नाक से खून बहने लगा था व उसके भी घुटनों व कई जगह चोटें आई थी। पत्नी के बेहोश होने पर एमएमयू मुलाना अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed