फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Tax submission portal failed

टैक्स जमा करवाने का पोर्टल फेल, नहीं हो रहा समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Tax submission portal failed
टैक्स जमा करने का पोर्टल आमजन के लिए परेशानी बन गया है। एसडीएम के दौरे के दो सप्ताह बाद भी पोर्टल चालू नहीं हुआ है। परेशान लोग प्रतिदिन आते हैं और पोर्टल बंद का सुन कर वापस लौटने के लिए मजबूर है, हालात यह है पोर्टल न चलने के कारण निगम को भी आर्थिक रूप से नुकसान झेलना पड़ रहा है, क्योंकि पोर्टल नहीं चलने के कारण लोग भी प्रॉपटी टैक्स जमा नहीं करवा पा रहे हैं। इसके अलावा अन्य कार्य भी इसी कारण रुके हैं। नगर निगम के नियम के अनुसार प्रत्येक कार्य को करवाने के लिए जीरो टैक्स स्लीप की आवश्यकता होती है। परंतु टैक्स जमा न होने के कारण लोगों के आगे के कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। जबकि इसको लेकर लोग बार-बार अधिकारियों का दरवाजा खटखटा रहे हैं, बावजूद इसके अभी तक पोर्टल नहीं चला है। यह स्थिति तब है जब पिछले दिनों एसडीएम हितेष कुमार ने निगम का दौरा करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द पोर्टल चलवाने के निर्देश दिए थे और स्वयं भी इस ओर अधिकारियों से बात करने की बात कही थी। परंतु न एसडीएम और न ही निगम अधिकारियों की चर्चा का कोई असर दिखाई दे रहा है। वहीं इसके विपरित आमजन परेशानी झेल रहा है।
विज्ञापन

मनोनित पार्षद संदीप सचदेवा की अगुवाई में सभी पार्षद उपायुक्त से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए पोर्टल न चलने की बात कही थी। इसके बाद ही उपायुक्त ने एसडीएम को निगम का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्था जांचने के लिए कहा था। हैरानी बात यह है कि निरीक्षण के दौरान जब उन्होंने लोगों से बातचीत की थी तो लोगों ने उन्हें दो माह से पोर्टल बंद होने की बात कही थी और इस दौरान उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि जल्द ही पोर्टल शुरू हो जाएगा। बावजूद इसके अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

टैक्स वाला पोर्टल नहीं चल रहा है। इसको लेकर हमने एजेंडे में भी मांग की है पोर्टल को जल्द से जल्द चलाकर अतिरिक्त खिड़की बनाई जाएग। ताकि लोग बिना किसी परेशानी के टैक्स जमा करवाने वाला काम कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संदीप सचदेवा, मनोनित पार्षद।
अभी पोर्टल में दिक्कत आ रही है, इस संबंध में बातचीत चल रही है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
- विरेंद्र लाठर, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed