{"_id":"6730e405eab6b856120c0cf1","slug":"taught-techniques-to-enhance-teaching-skills-ambala-news-c-36-1-amb1003-132452-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शिक्षण कौशल बढ़ाने की तकनीक सिखाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शिक्षण कौशल बढ़ाने की तकनीक सिखाई
विज्ञापन
शहर के पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यशाला के दौरान निरीक्षण करते हुए मुख्यातिथि प्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में अंबाला जोन के विभिन्न डीएवी स्कूलों के लिए चल रहे दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला का समापन हो गया। इस दौरान अंबाला व यमुनानगर क्लस्टर के 13 स्कूलों के करीब 500 अध्यापकों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में अपने विषय में एक्सपर्ट मास्टर ट्रेनर्स अध्यापकों ने शिक्षण की विभिन्न तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम के समापन सत्र के मुख्यातिथि प्रधानाचार्या सुमन निझावन ने आह्वान किया कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य है और उस भविष्य को उज्जवल बनाना हमारी जिम्मेदारी है। आधुनिक समय में शिक्षा में नित्य प्रतिदिन नए आयाम जुड़ रहे हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उच्चतम शिक्षण कौशल को बनाना अत्यंत अनिवार्य है। समय की महत्वता और आवश्यकता को समझते हुए डीएवी संस्थाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करती हैं।
पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर प्रधानाचार्य एवं सहायक रीजनल ऑफिसर अंबाला जोन हरियाणा डॉ. विकास कोहली ने बताया कि डीएवी संस्था के प्रधान पदम श्री डॉ. पूनम सूरी, निदेशक निशा पेशिन, वीके चोपड़ा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिवसीय शिक्षण कौशल कार्यशाला में अध्यापकों को शिक्षा की नई तकनीक सिखाई गई। जिससे अध्यापक अपनी कक्षा को अत्यंत रुचिकर बना सकें और शिक्षा के नए कीर्तिमान स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा ने अध्यापकों को शिक्षण कौशल को बढ़ाने के नवीन पद्धति से अवगत करवाया। अनु शर्मा ने आधुनिक जीवन में तनाव को काम करने के तरीके बताए। सोशल साइंस विषय की मास्टर ट्रेनर शशि शर्मा ने सामाजिक विज्ञान पढ़ाने की पद्धतियां की भूमिका पर जानकारी दी। पेंटिंग विषय की मास्टर ट्रेनर दिव्या गुलाटी ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट विषय को लेकर क्राफ्ट डिजाइन के बारे में चर्चा की। संगीत की मास्टर ट्रेनर मंजीत कौर ने हरियाणवी लोक नृत्य के बारे में बताया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या सुनीता कपूर, विजय काशिव, अजय कुमार शर्मा, विपुला अरोड़ा, नीरू अरोड़ा, रेखा गोयल, रविंद्र वालिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।