फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Take care government Community centers are in bad shape

सुध लीजिए सरकार! कम्युनिटी सेंटर हैं बदहाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Take care government Community centers are in bad shape
अंबाला सिटी। सेक्टरों में बनाए गए कम्युनिटी सेंटर जब से निगम प्रशासन के अधीन हुए हैं तब से सेंटर खंहडरों में तब्दील होने लगे हैं। यह कम्युनिटी सेंटर हुडा विभाग व सेक्टरों की वेलफेयर एसोसिएशन के देखरेख थे तो यहां शादियों के सीजन में शहनाइयां बजती थी। वर्तमान में यह कम्युनिटी सेंटर बदहाली की कगार पर पहुंच रहे हैं। इन पर लाखों रुपये खर्च किए गए, मगर रखरखाव के अभाव में इनमें से लाखों रुपये के सामान की चोरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-8 के कम्युनिटी सेंटर की हालत दयनीय स्थिति में चल रही है। बीते दिनों इसका सुंदरीकरण करने के लिए निगम प्रशासन की ओर से टेंडर किया गया था। उस दौरान कुछ कार्य तो हुए, कुछ लटके हुए हैं। वर्तमान स्थिति में कम्यूनिटी सेंटर के चारों ओर जंगली घास उग गई है। इस जंगली घास में शरारती तत्व व नशेड़ी दिनभर घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

कम्युनिटी सेंटर के चारों ओर उगी घास
लंबे समय से कम्युनिटी सेंटर के चारों ओर कई-कई फीट लंबी जंगली घास उगी हुई है। इस कारण सेंटर लोग निजी कार्यक्रम नहीं करना चाहते। कम्युनिटी सेंटर के चारों ओर व्यवस्था सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसके अरोड़ा, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
जहरीले जीव जंतुओं का रहता है डर
कम्युनिटी सेंटर के चारों ओर उगी जंगली में जहरीले जीव जंतुओं का डर रहता है। हल्की बारिश होने पर वह जीव जंतु आसपास के स्थानीय लोगों के घरों में दस्तक देने लगते हैं। सफाई होना बहुत जरूरी है।
-यशवीर शर्मा, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
अधूरा पड़ा सेंटर का निर्माण कार्य
कुछ महीने पहले कम्युनिटी सेंटर का सुंदरीकरण करने के लिए निगम प्रशासन ने निर्माण कार्य शुरू किया था। लंबे समय से यह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। नगर निगम को सेंटर का सुंदरीकरण करना चाहिए।
-वीरेंद्र बसंल, पूर्व प्रधान वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
निजी कार्यक्रमों के लिए बाहरी क्षेत्रों में जाना मजबूरी
स्थानीय लोग अपने निजी कार्यक्रम करने के लिए बाहरी क्षेत्रों में बने महंगे पैलेसों में जाने को मजबूर हो रहे हैं। यदि कम्युनिटी सेंटर की व्यवस्था दुरुस्त हो तो लोगों की धन राशि व समय दोनों की बचत हो सकती है।
-संजय खरबंदा, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
पहले कम्युनिटी सेंटर में बजती थी शहनाइयां
करीब चार वर्ष पहले सेक्टर आठ के कम्युनिटी सेंटर में शादियों के सीजन में आए दिन शहनाईयों की गूंज सुनाई देती थी। वर्तमान स्थिति में कम्युनिटी सेंटर के हालात बहुत खराब चल रहे हैं। व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
-अशोक धीमान, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
व्यवस्था सही होने पर प्रशासन को होगी आमदनी
कम्युनिटी सेंटर के अधूरे कार्यों को पूरा कर इसका सुंदरीकरण किया जाए तो लोग अपने निजी कार्यक्रम यहीं करेंगे। इससे प्रशासन को आमदनी होगी लेकिन अधिकारियों का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीें है।
-बलदेव सिंह, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
कम्युनिटी सेंटर में पार्किंग की व्यवस्था सही नहीं
सेक्टर आठ मेें बने कम्युनिटी सेंटर में पार्किंग की व्यवस्था का कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया। कम्युनिटी सेंटर में उगी जंगली घास की सफाई करवाकर वहां पर पार्किंग बनाई जा सकती है, ताकि सुविधा हो।

-अशोक गोयल, स्थानीय निवासी, सेक्टर आठ, अंबाला सिटी।
व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का मात्र आश्वासन
मौजूदा हालातों को हाउस की मीटिंग में मुख्य एजेंडे के तौर पर रखा गया था। अवगत कराने के बाद भी निगम प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से व्यवस्था को दुरुस्त करवाने का मात्र आश्वासन जरूर दिया जा रहा है।
-हितेश जैन, पार्षद वार्ड नंबर-16, नगरनिगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed