फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   take action against culprits of murder or we will stop delhi-lahore bound bus

एसीपी आफिस में हंगामा, दिल्ली-लाहौर बस रोकने की चेतावनी दी

Tue, 13 Oct 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 13 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन

गांव मरदों साहिब में बीते दिनों हुई एक युवक की मौत का मामला तूल पकड़ गया। पीड़ित पक्ष ने सोमवार को एसीपी कार्यालय में कार्रवाई न होने को लेकर जहां हंगामा किया, वहीं इन लोगों ने पुलिस के सामने ही दिल्ली-लाहौर बस रोकने की भी धमकी दे डाली। यह सुनकर एक बार तो पुलिस के भी होश उड़ गए। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने साफ कहा कि पुलिस इस मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है, जबकि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने एसीपी कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन

यह है मामला 

गांव मरदों साहिब में ठीकरी पहरे के दौरान कुछ लोगों को घूमते हुए ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों का कहना है कि जब इन लोगों को रोकने की कोशिश की, तो यह भाग खड़े हुए, जबकि एक बाइक पर सवार दो लोग नाले में गिरे और इसी कारण से गहरी चोट लगने के कारण एक की मौत हो गई। उधर, पीड़ित पक्ष का दावा है कि ग्रामीणों ने दोनों लोगों इतना बुरी तरह से मारा कि एक की मौत हो गई। पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। 

विज्ञापन

दिल्ली-लाहौर बस रोकने की दी धमकी 

मृतक परिवार के सदस्यों के साथ आए लोगों ने सोमवार को एसीपी कार्यालय में जमकर हंगामा किया। यहां पर इन लोगों ने साफ कहा कि एक तो उनके परिवार के दो लोगों को मार डाला, जबकि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी को लेकर पीड़ित पक्ष के कईं लोग सोमवार को एसीपी कार्यालय में पहुंच गए। यहां पर उन्होंने साफ कहा कि पुलिस इस मामले में उनकी सुनवाई नहीं कर रही है, जबकि वे कईं बार पुलिस अधिकारियों से मिल चुके हैं। पीड़ित पक्ष के भड़के लोगों ने इस दौरान जहां नारेबाजी की, वहीं दिल्ली-लाहौर बस को रोकने की भी धमकी दे डाली। इसके बाद पुलिस के होश उड़ गए और किसी तरह से इन लोगों को शांत किया। इन लोगों ने साफ कहा कि यदि उनकी सुनवाई न हुई तो वे कड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के पक्ष में उतरी चुकी है महापंचायत 

गांव मरदों साहिब में ठीकरी पहरा देने वालों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ गांवों की महापंचायत भी हो चुकी है। इस महापंचायत ने यह तय हुआ था कि जो कार्रवाई पुलिस कर रही है उसके खिलाफ एकजुट होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाए। इसके बाद इस महापंचायत के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। इस ज्ञापन में बताया गया कि उस रात को क्या परिस्थितियां थीं।




सोमवार को कुछ लोग उनसे मिले थे। इस संबंध में पुलिस कार्रवाई के बारे में इन लोगों को बताया गया है। मामला काफी संवेदनशील है और पुलिस कार्रवाई कर रही है। यदि कोई व्यक्ति कानून हाथ में लेता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

-जगदीप सिंह दून, एसीपी, कैंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed