{"_id":"67be1f3b3cbd67ca790e5203","slug":"synthetic-lawn-tennis-court-will-be-provided-in-city-stadium-ambala-news-c-36-1-sknl1017-138263-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सिटी स्टेडियम में मिलेगी सिंथेटिक के लॉन टेनिस कोर्ट की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सिटी स्टेडियम में मिलेगी सिंथेटिक के लॉन टेनिस कोर्ट की सौगात
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में जल्द ही खिलाड़ियों को सिंथेटिक के लॉन टेनिस की सौगात मिलेगी। लाखों रुपये की लागत से तैयार होने वाले इस लॉन टेनिस कोर्ट के लिए खेल विभाग की तरफ से प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे मुख्यालय भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही इसका काम शुरू कर दिया जाएगा। बता दें कि अभी तक खेल विभाग के बाद सिंथेटिक का लॉन टेनिस का कोर्ट नहीं था। मजबूरन खिलाड़ियों को सिटी व कैंट में निजी कॉलेजों व स्कूलों में बने लॉन टेनिस कोर्ट का सहारा लेना पड़ता है और मोटी राशि चुकानी पड़ती है। इस संबंध में 24 फरवरी को निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने जिला खेल अधिकारी को भी लॉन टेनिस बनाने के निर्देश दिए थे। ताकि मैदान में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी इसका इस्तेमाल कर सकें।
अंबाला कैंट स्टेडियम में भी नहीं बन पाया था लॉन टेनिस
दरअसल, अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट बनाने की खेल विभाग द्वारा तैयारी की जा रही थी लेकिन जगह की कमी के कारण यह अभी तक नहीं बना पाया। बता दें कि जिला अंबाला में टेनिस के खिलाड़ी काफी हैं, जबकि इसके लिए सरकारी स्तर पर टेनिस कोर्ट की व्यवस्था नहीं है। जो निजी सेंटरों पर खेलकर ही अपना नाम नेशनल लैवल तक चमका चुके हैं।
राजीव गांधी खेल स्टेडियम में अंबाला उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने निरीक्षण कर लॉन टेनिस कोर्ट बनाने के निर्देश दिए है। जल्द ही इसका प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेजा जाएगा। अनुमति मिलते ही इसे तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
डॉ. राजबीर रंगा, जिला खेल अधिकारी अंबाला
-- --