फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Symptoms of oral cancer found in patients

Ambala News: मरीजों में मिल रहे मुख कैंसर के लक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of oral cancer found in patients
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल में गले की खराबी के साथ-साथ कैंसर के मरीज भी देखने को मिल रहे हैं। नागरिक अस्पताल में रोजाना पांच से छह मामले ऐसे देखने को मिल रहे हैं, जिनके गले और मुंह में कैंसर के लक्षण दिखते हैं।
विज्ञापन

उन मरीजों को चिकित्सक उपचार के लिए छावनी के अटल कैंसर केयर में भेजा जा रहा है। मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि एक सप्ताह में देखें तो तीन से चार मरीजों को चिकित्सक छावनी में रेफर कर रहे हैं। इनमें से दो से तीन मरीजों में कैंसर पाया जा रहा है। लंबे समय से तंबाकू और धूम्रपान करने के कारण लोगों में मुंह और गले के कैंसर का खतरा अधिक बढ़ गया है।
विज्ञापन


मध्यम आयु वाले मरीज सबसे अधिक प्रभावित

इनएनटी चिकित्सक डॉ़ नेहा ने बताया कि जो लोग छोटी उम्र से ही गुटका और तंबाकू का सेवन करना शुरू कर देते हैं, उन्हें 30 से 40 वर्ष तक की आयु में कैंसर के लक्षण सामने आते हैं। वहीं, जिन लोगों ने 30 वर्ष या इससे अधिक आयु में तंबाकू या गुटका का सेवन शुरू किया था, उन्हें 60 से 70 वर्ष की आयु में यह बीमारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में हो रही बायोप्सी
जिन मरीजों को मुंह और गले के कैंसर के लक्षण दिखाई देते हैं। चिकित्सक उनकी सिटी नागरिक अस्पताल में ही बायोप्सी करवाते हैं। इस टेस्ट में मरीज की त्वचा का एक टुकड़ा लिया जाता है और उसकी जांच करवाई जाती है। टेस्ट पॉजिटिव आने पर मरीज को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में भेजा जाता है। जहां पर ऑपरेशन व अन्य उपचार के जरिए मरीज का इलाज किया जाता है।


इन लक्षणों से होती है मरीज की पहचान

डॉ. नेहा ने बताया कि मुंह के कैंसर से पीड़ित मरीज के मुंह में सूजन आती है, मरीज का अचानक से वजन गिरना शुरू हो जाता है। चेहरे की बनावट में अंतर आ जाता है, खाना खाते हुए गले में दर्द और चुभन होती है, मुंह के भीतर सफेद या लाल धब्बे भी बन जाते हैं। जीभ और मुंह के अन्य भाग सुन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed