फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Swimming pool work completed, will be beneficial in summer

Ambala News: स्वीमिंग पूल का काम पूरा, गर्मी में मिलेगा फायदा

Tue, 20 Jan 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Swimming pool work completed, will be beneficial in summer
शहर के सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बना स्वीमिंग पूल। संवाद
अंबाला सिटी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से सेक्टर-10 राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बनाए गए स्वीमिंग पूल का काम पूरा कर लिया गया है। इस पुल के कार्य को पूरा करने के लिए करीब 8 करोड़ का बजट खर्च किया गया है। इस प्रोजेक्ट के मिलने से खिलाड़ियों को गर्मी के सीजन में फायदा होगा। इस पूल में पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है। आगामी महीनों में यह प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से खिलाड़ियों को कैंट की तर्ज पर शहर में भी स्वीमिंग पूल की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इस स्वीमिंग पूल को लेकर लंबे समय से कार्य चल रहा है। अब कार्य को पूरा कर लिया गया है। इस स्वीमिंग पूल में चेजिंग रूम के साथ-साथ आने वाले लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था भी होगी। पूल में आधुनिक मशीन लगाने के साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट भी लगाया गया है। इस ट्रीटमेंट प्लांट में पानी को साफ किया जाएगा। यह पूल दिन में ही चलाया जाएगा। एचएसीवीपी की ओर से ट्यूबवेल भी यहां लगाया गया है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के एसडीओ जतिंद्र सिंह ने बताया कि स्वीमिंग पूल पर करीब 8 करोड़ का बजट खर्च किया गया है। पूल का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही खिलाड़ियों को आगामी महीनों में इसकी सुविधा मिलेगी। इस पूल में बाहरी कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन की बनाई जा रही योजना
यह प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। अब इस प्रोजेक्ट के उद्घाटन को लेकर आगामी प्रक्रिया शुरू की गई हैं। वहीं इससे पहले एचएसवीपी की ओर डे केयर सेंटर और जिमखाना क्लब प्रोजेक्ट भी तैयार किया गया है। इन तीनों प्रोजेक्ट का उद्घाटन एक साथ होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह तीनों प्रोजेक्ट सेक्टरों के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed