फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Survey started for electric buses, people are asking if they drive then they will travel

Ambala News: इलेक्ट्रिक बसों के लिए सर्वे शुरू, पूछ रहे चलाएं तो सफर करेंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Survey started for electric buses, people are asking if they drive then they will travel
अंबाला छावनी बस स्टैंड में सर्वे के दौरान छात्र से जानकारी हासिल करते कर्मचारी।
अंबाला। इलेक्ट्रिक बसों को लेकर अंबाला छावनी और अंबाला सिटी में यात्री सर्वे शुरू हो गया है। यह सर्वे दिल्ली की डीआइएमटीएस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा करवाया जा रहा है। इस सर्वे में कंपनी के करीब 40 कर्मचारी लगे हैं।
विज्ञापन

दो दिन में इन कर्मचारियों ने अंबाला सिटी रेलवे स्टेशन पर 400 यात्री, अंबाला सिटी बस स्टैंड पर 700 यात्री, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर 1200 यात्री, अंबाला छावनी बस अड्डे पर 800 यात्रियों से जानकारी हासिल की। इसके साथ साथ स्कूल, कालेज, अस्पताल, मार्केट, इंडस्टि्रयल एरिया भी शामिल रहे। सर्वे के दौरान कर्मचारियों द्वारा देखा गया कि अंबाला में यात्री कहां से आ रहे हैं और कहां जा रहे है। वह यात्री किस साधन से अपने स्थान की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन यात्रियों से किराये के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है कि वह कितना किराया दे रहे हैं। उसके हिसाब से कंपनी अपनी बसों का किराया तय करेगी। कंपनी द्वारा छात्रों से भी जानकारी हासिल कर रही है। अंबाला में 50 इलेक्ट्रिक बसें आने वाली है। इन बसों के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड के पीछे दो कनाल जगह चिन्हित की गई है। इस जगह पर कार्यशाला, चार्जिंग स्टेशन और सब स्टेशन बनाया जाना है। इस चिन्हित जगह पर सात पेड़ लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में इन जगह हुआ सर्वे
राजकीय पॉलिटेक्निक अंबाला सिटी, पिपली बाजार, शहर रेलवे स्टेशन, छावनी बस अड्डा, कालका मोड़, मानव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बलदेव नगर और अंबाला सिटी के अन्य स्थानों पर सर्वे किया। छावनी नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय औद्योगिक क्षेत्र, नई फल और सब्जी मार्केट, सदर बाजार, अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन, अंबाला छावनी बस स्टैंड, विजय रतन चौक शामिल हैं। अब अंबाला से जगाधरी राजमार्ग, अंबाला से कुरुक्षेत्र, अंबाला चंडीगढ़ हाइवे पर भी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा सर्वे किया जाएगा।

वर्जन
अंबाला छावनी और अंबाला सिटी में विभिन्न जगहों पर सर्वे किया जा रहा है, यह सर्वे तीन दिन चलेगा। सर्वे के दौरान अंतिम रिपोर्ट तैयार कर अपने अधिकारियों को सौंप दी जाएगी। इसके बाद जो भी निर्देश होंगे काम को आगे बढ़ाया जाएगा।
मेघा, सहायक प्रबंधक, डीआईएमटीएस, दिल्ली।

अंबाला छावनी बस स्टैंड में सर्वे के दौरान छात्र से जानकारी हासिल करते कर्मचारी।

अंबाला छावनी बस स्टैंड में सर्वे के दौरान छात्र से जानकारी हासिल करते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed