फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Support of employees to Patwaris, Kanungo

Ambala News: पटवारियों, कानूनगो को कर्मचारियों का समर्थन

Tue, 23 Jan 2024 04:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Jan 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Support of employees to Patwaris, Kanungo
अंबाला। हड़ताल पर चल रहे पटवारियों और कानूनगो को सर्व कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, कंप्यूटर प्राेफेशनल संघ ने अपना समर्थन दिया है। इन संगठनों के पदाधिकारियों ने पटवारियों और कानूनगो को उनकी लड़ाई में हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

दि रेवन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन अंबाला के आहवान पर वेतन बढ़ोतरी के लिए पिछले 21 दिन से धरना चल रहा है। हड़ताल के कारण लोगों के रजिस्ट्री, जाति सत्यापन, आय प्रमाणपत्र, इंतकाल, जमाबंदी, डोमिसाइल व अन्य काम प्रभावित हो रहे हैं। लोग तहसीलों के चक्कर लगा लगा कर परेशान हो रहे हैं। हालात ऐसे ही रहे तो एक फरवरी से गिरदावरी का काम कैसे शुरू होगा।
विज्ञापन

प्रधान राजेश पटवारी ने बताया कि वह वेतन बढ़ोतरी को लेकर धरने पर बैठे उन्हें 21 दिन हो गए है। सरकार उनकी वेतन बढ़ोतरी की मांग नही मान रही है। सरकार ने पटवारियों का वेतन 25 हजार 500 से 32 हजार 100 करने की घोषणा की थी। अंबाला में 34 पटवारी है। जरूरत करीब 84 पटवारियों की है। एक पटवारी के जिम्मे दो-दो सर्कल का भार है। इसी के साथ पटवारियों के जिम्मे कार्यालय के और भी काम है। चार-पांच साल पहले गिरदावरी के लिए उन्हे 45 दिन दिए जाते थे। अब मात्र 29 दिन ही गिरदावरी के लिए दिए जाते है। ऐसे में वह धरने के दौरान गिरदावरी का काम कैसे करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed