{"_id":"601b04bc8ebc3ed6535c64ec","slug":"superintendent-of-railway-office-suspended-ambala-news-knl59833499","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों को ताक पर रख चेहेतों को फ्लैट देने पर रेलवे कार्यालय अधीक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर रख चेहेतों को फ्लैट देने पर रेलवे कार्यालय अधीक्षक सस्पेंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों की अनदेखी कर रेलवे क्वार्टरों का आवंटन करने पर सीनियर सेक्शन इंजीनियर पी-वे में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक प्रवेश कुमार को रेलवे ने सस्पेंड कर दिया है। दरअसल बिना विभागीय अधिकारी की इजाजत के लगभग 10-12 कर्मचारियों को रेलवे प्रवेश कुमार ने चहेतों को क्वार्टर अलॉट कर दिए। क्वार्टर अलॉट करने से पहले न तो विभागीय अधिकारी को जानकारी दी गई और न ही आदेशों पर हस्ताक्षर करवाने जरूरी समझे। खुद ही हस्ताक्षर कर कर्मचारियों को क्वार्टरों में रहने की अनुमति दे डाली। जब यह मामला विभागीय अधिकारी तक पहुंचा और आदेश पत्रों की जांच की तो उनके होश उड़ गए। आदेशों में सिर्फ कार्यालय अधीक्षक के ही हस्ताक्षर पाए गए। इसी प्रकार कुछ अन्य मामलों में भी इसी तरह से अनियमितताएं भी मिलीं जोकि कहीं न कहीं भ्रष्टाचार को उजागर कर रहीं थीं।
यह हैं रेलवे क्वार्टर अलाट करने के नियम
रेलवे कर्मचारियों को ही क्वार्टरों की सुविधा मिलती है। इसके लिए कर्मचारी को पहले विभागीय अधिकारी को पत्र देना होता है। पत्र के आधार पर रेलवे क्वार्टरों का लेखा-जोखा रखने वाले विभाग से जानकारी मांगी जाती है। विभाग से पत्र प्राप्त होने पर ही लिखित प्रक्रिया के बाद ही रेलवे क्वार्टर अलॉट किए जाते हैं। रेलवे के पास अंबाला में इस समय करीब 800 सरकारी मकान हैं।
बिना सही प्रक्रिया और अप्रूवल के रेलवे कर्मचारियों को रेलवे क्वार्टर अलॉट कर दिए गए। वहीं, कुछ अन्य अनियमितताएं भी सामने आई हैं। कार्यालय अधीक्षक को सस्पेंड किया गया है और आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
- एएन त्रिपाठी, एसएसई-पीवे अंबाला मंडल।