फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Super-100 exam of 38 thousand students today

Ambala News: 38 हजार विद्यार्थियों की सुपर-100 परीक्षा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Super-100 exam of 38 thousand students today
अंबाला सिटी। प्रदेशभर में मंगलवार को सुपर-100 कार्यक्रम में चयन के लिए खंड स्तरीय परीक्षा लेवल वन कराई जाएगी। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में होगी। इसमें 38 हजार 202 विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा के आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

खंड स्तरीय परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय परीक्षा देंगे। इसके बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा और मेरिट के अनुसार विद्यार्थियों को सुपर-100 कार्यक्रम में जेईई और नीट की तैयारी के लिए दो वर्षीय निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए चुना जाएगा। इस प्रशिक्षण के साथ विद्यार्थी 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी यहीं से निशुल्क करेंगे। इनके रहने, खाने व पढ़ाई का खर्च शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 कार्यक्रम शुरू किया है। इससे पहले भी कई विद्यार्थी सुपर-100 में जेईई व नीट का निशुल्क प्रशिक्षण लेकर जेईई और नीट को उत्तीर्ण कर आईआईटी में पढ़ाई कर रहे हैं। जहां जेईई और नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थी निजी संस्थानों में लाखों रुपये देते हैं, वहीं शिक्षा विभाग सुपर-100 कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण कराता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग
इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में कुल 50 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न चार अंक का होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगी। विद्यार्थी परीक्षा आरंभ होने से 60 मिनट पहले यानि सुबह 10.30 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे।
परीक्षा के लिए 119 खंड में बने 142 केंद्र
प्रदेश में परीक्षा के लिए 119 खंड में 142 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा पूरे राज्य में एक साथ करवाई जाएगी। अभी यह प्रथम चरण है। प्रथम चरण में खंड स्तर पर परीक्षा होगी। विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम अंकित होगा।

अंबाला में बनाए परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र विद्यार्थी बैठेंगे
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन अंबाला शहर 357
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बीसी बाजार अंबाला कैंट 279
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल बराड़ा 315
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अधोया 185
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारायणगढ़ 265
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी 266
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर 339

वर्जन
सुपर-100 कार्यक्रम में चयन के लिए मंगलवार को खंड स्तरीय लेवल वन की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 11.30 से दोपहर 1.30 बजे तक करवाई जाएगी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी जिला स्तरीय परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा और विद्यार्थियों का चयन होगा। चयनित होने वाले विद्यार्थियों को दो वर्ष के लिए जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पूजा भारद्वाज, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed