फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sunflower sampling report will tell the truth about the crop

Ambala News: सूरजमुखी की सैंपलिंग रिपोर्ट बताएगी फसल की सच्चाई

Mon, 07 Jul 2025 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Mon, 07 Jul 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Sunflower sampling report will tell the truth about the crop
अंबाला सिटी। नई अनाज मंडी में पिछले माह 29 जून को अज्ञात जगह से आई सूरजमुखी की फसल को लेकर फसल की सैंपलिंग रिपोर्ट का इंतजार है। इसी सप्ताह तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। जिससे पता लग सकेगा कि जो फसल मंडियों में आई थी, वह नई थी या फिर पुरानी। इधर, पुलिस भी अधिक फसल की 1500 क्विंटल अधिक खरीद करने वाले आढ़तियों पर शिकंजा कसती जा रही है। मंडी में आई सूरजमुखी की फसल पर फर्माें ने कहा था कि यह फसल उन्होंने सुखाने के लिए उतारी थी। जिसके बाद ही हैफेड ने फसल के सैंपल भरवाए थे। जिन्हें जांच के लिए पंचकूला भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने भी उक्त फर्माें से रिकॉर्ड तलब किया है। इतना ही नहीं इन फर्माें द्वारा अधिक फसल खरीदी गई है। जिसमें अधिकारियों की भी मिलीभगत सामने आ रही है। इस मामले में पहले से ही दो अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। इन फर्मों में पुलिस नामजद लालचंद, रघुनाथ दास, जीएसएस ट्रेडिंग, एनएन ट्रेडिंग, रजत ट्रेडर्स, अंकुश ट्रेडिंग एंड कंपनी, अशोक कुमार शामिल है। 29 जून को मंडी में दो ट्रक सूरजमुखी के आने के बाद से ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। हैरानी की बात यह थी कि इस फसल के बारे में न तो हैफेड को जानकारी थी और न ही मार्केट कमेटी को खबर थी। संवाद
विज्ञापन

रिपोर्ट का इंतजार है इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपनी जांच कर रही है।
---दर्शन कुमार, एसडीएम अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed