फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Summons recorded from nine new firms in Sunflower case

Ambala News: सूरजमुखी मामले में नौ नई फर्म से रिकॉर्ड किया गया तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 03:42 AM IST
विज्ञापन
Summons recorded from nine new firms in Sunflower case
अंबाला। सिटी अनाज मंडी में सूरजमुखी की खरीद के नाम पर हुई गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने अब 9 नई फर्माें पर छापा मारा है। पुलिस ने इन नई फर्मों से रिकॉर्ड तलब किया है। जिसमें रंग राम ट्रेडिंग कंपनी, सौंडा, जागीर सिंह, राजकुमार, मोहन सिंह, माता मनसा देवी, राजा राम और किसान ट्रेडिंग कंपनी से सूरजमुखी की खरीद का रिकॉर्ड मांगा है।
विज्ञापन

रिकार्ड की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इससे पहले पुलिस द्वारा नामजद आठों फर्माें से रिकॉर्ड तलब किया है। जिसमें लालचंद, रघुनाथ दास, जीएसएस ट्रेडिंग, एनएन ट्रेडिंग, रजत ट्रेडर्स, अंकुश ट्रेडिंग एंड कंपनी, अशोक कुमार फर्माें से रिकॅार्ड लेकर सबूत जुटाए जा रहे है। यह पूरा खेल प्रशासन के मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में मिलीभगत करके किया गया था।
विज्ञापन

सिटी की अनाजमंडी में 29 जून को बिना गेट पास के दो ट्रक सूरजमुखी की बोरियां सहित दाखिल हो गए थे। मामला के तूल पकड़ने के बाद एसडीएम को जांच सौंपी गई थी। इस मामले में हैफेड के दो मैनेजर भी निलंबित किए जा चुके हैं। जांच अधिकारी विजय ने बताया कि अभी मामले में उक्त फर्मों से रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed