फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suicide case: Farmer union and agent face to face

आत्महत्या प्रकरण : किसान यूनियन और आढ़ती आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Suicide case: Farmer union and agent face to face
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते भाकियू के सदस्य।
नारायणगढ़। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चमन गुर्जर रसोर की अध्यक्षता में भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप मृतक बलेत खान संगरानी के कातिलों की गिरफ्तारी के लिए नायब तहसीलदार को मिले।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ज्ञापन सौंपा। चमन गुर्जर ने कहा कि बलैत खान के कातिलों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया, अगर फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान नारायणगढ़ में आएंगे और एक बड़ा आंदोलन करेंगे। जब तक मृतक के परिवार को इंसाफ नहीं मिल जाता तब तक भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी नहीं बैठेंगे। इस दौरान मंडल प्रधान बलदेव सिंह, जिला प्रधान नरमेल सिंह बख्तुआ, ब्लॉक प्रधान नरमेल सिंह तंद्वाल, जिला महासचिव ऋषिपाल कुलदीप टपरिया हवा सिंह आदि की संख्या में किसान साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनाजमंडी एसोसिएशन ने हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी
दूसरी ओर नारायणगढ़ अनाज मंडी एसोसिएशन से जु़ड़े आढ़तियों ने एक आपात बैठक कर पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस मामले में पुलिस पूरी तरह निष्पक्ष जांच किए बिना कोई कार्रवाई न करे। पुलिस ने किसी के दबाव में आकर आढ़ती व उसके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई की तो अनाजमंडी के साथ-साथ शहर के विभिन्न व्यापारी संगठन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। सोमवार नारायणगढ़ अनाजमंडी के आढ़तियों सहित नगर के अनेकों व्यापारी संस्थानों के लोग डीएसपी नारायणगढ़ से मिले और उनसे मांग की, कि बिना जांच पूरी किए वे आढ़ती व उसके पुत्र के खिलाफ कोई कार्रवाई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
गत 24 अगस्त को क्षेत्र के संगराणी गांव के लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति बलैत खान ने आढ़ती व उसके बेटे के व्यवहार से परेशान होकर जहर खा लिया था। जिसकी चंडीगढ़ अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। इस संदर्भ में मृतक के परिजनों ने पुलिस को मृत्यु पूर्व बलैत खान की ओर से लिखा गया एक पत्र भी दिया था। जिसमें उसने अनाज मंडी के एक आढ़ती व उसके पुत्र पर रूपये के लेन देन के मामले में परेशान करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed