फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   suicide

ससुरालीजनों से तंग विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 21 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
suicide
शहजादपुर। क्षेत्र के गांव बड़ी बसी की रहने वाली 23 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल पक्ष से तंग आकर शनिवार को फांसी का फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बड़ी बसी की रहने वाली 23 वर्षीय पिंकी देवी की शादी गांव धुराला (कुरुक्षेत्र) के रहने वाले साहिल पुत्र हुसैन के साथ 31 मार्च को संपन्न हुई थी। शादी के अगले दिन से ही ससुराल वाले उसे कम दहेज लाने के लिये ताने मारने लगे जिस पर पिंकी ने यह सारी बात उस समय अपनी मां किरण देवी को बताई। किरण देवी ने उन्हें समझाया कि बेटी से बड़ा कोई दहेज नहीं होता जो हमारी हैसियत थी हमने दे दिया। इसके बाद ससुराल वाले पिंकी को फिर तंग करने लगे जिस पर उसने सारी बात फोन कर अपने परिजनों को बताई व 16 जून को पिंकी का भाई उसे अपने घर बड़ी बसी लेकर आ गया। इस कारण पिंकी बहुत दुखी थी और उसने शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं घटना की सूचना के बाद शहजादपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
विज्ञापन

जब इस बारे जांच अधिकारी श्याम लाल से बात की गई तो उनका कहना था कि पिंकी के शव को कब्जे में लेकर शवगृह नारायणगढ़ में रखवा दिया है व मृतका पिंकी की मां किरण देवी के बयान पर ससुराल पक्ष के लोगों पति साहिल, ससुर हुसैन, सास सोना देवी, ननद काजल व दादी सास के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed