फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suggestions sent to increase facilities for advocates

Ambala News: अधिवक्ताओं की सुविधाएं बढ़ाने को भेजे सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Suggestions sent to increase facilities for advocates
जिला बार संघ अंबाला।
अंबाला सिटी। जिला बार संघ ने अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर भारतीय विधिक परिषद (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) को सुझाव भेजे हैं। इस मामले में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सभी बार काउंसिल से सुझाव मांगे गए थे। इसको लेकर नवंबर में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई होनी हैं।
विज्ञापन

इन सुझावों में जिला बार संघ ने आर्थिक सहायता के लिए मानदेय, मेडिकल सुविधा सहित कई अन्य सुझाव दिए हैं। इनको लेकर बार संघ कई वर्षों से संघर्ष कर रहा है। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स बनाने को लेकर भी जिला बार संघ मुख्यमंत्री से गुहार लगा चुका हैं।
विज्ञापन

2200 अधिवक्ताओं के लिए सिर्फ 460 चैंबर्स
जिला अंबाला में अधिवक्ताओं की संख्या दो हजार से भी अधिक है लेकिन उनके लिए चैंबर्स सिर्फ 460 ही हैं। इससे वकीलों को परेशानी होती है और उन्हें महंगे दामों पर कोर्ट परिसर से दूर अपने कार्यालय स्थापित करने पड़ते हैं। जिला बार संघ ने बीते वर्ष भी नए चैंबर्स की जमीन को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। जिस पर अभी काम शुरू होने की उम्मीद बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय विधिज्ञ परिषद को ये भेजे सुझाव
तीन वर्ष से अधिक समय से वकालत करने वाले अधिवक्ता को स्टाइपेंड के रूप में आर्थिक मदद।
बार संघ के तहत आने वाले सभी अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा।
किसी अधिवक्ता की सेवानिवृत्त या मृत्यु होने पर सरकार की तरफ से परिवार व अधिवक्ता को आर्थिक सहायता।
दिव्यांग होने या फिर किसी गंभीर बीमारी में उपचार के लिए अधिवक्ताओं की मदद के लिए विशेष बजट बनाया जाए।
बार संघ के सदस्यों के कार्यकाल में बढ़ोतरी।
बार संघ के चुनावों और वकालत करने के लिए योग्यता और शिक्षा का स्तर निर्धारित करना।
सभी अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स बनाना।
बार संघ के चुनाव राज्य बार संघ पंजाब और हरियाणा के नियमों के आधार पर हों।
चुनावों को सही और पारदर्शी तरीके से करवाने के नियम और तरीके बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed