फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Suggestions put forward to increase the stipend of advocates

Ambala News: अधिवक्ताओं के स्टाइफंड बढ़ाने के रखे सुझाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
Suggestions put forward to increase the stipend of advocates
अंबाला सिटी। अधिवक्तओं के हितों के लिए अंबाला जिला बार संघ की ओर से भी राष्ट्रीय बार संघ को सुझाव भेजे गए थे। उन्हीं को लेकर नई दिल्ली में रविवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई थी। इन बैठक में से जो सुझाव एक सप्ताह के भीतर मंजूर होंगे उन्हें सरकार के पास भेजा जाएगा। इस सुझावों में अंबाला बार संघ की तरफ से बार संघ के कार्यकाल बढ़ाने और अधिवक्ताओं के स्टाइफंड बढ़ाने सहित अन्य सुझाव भेजे गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान अंबाला जिला बार संघ के प्रधान जबार सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर को जिला बार संघ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। तब तक उनका प्रयास रहेगा कि जो कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सुझावों में कार्यकाल बढ़ाने के बारे में भी लिखा गया था। अगर यह सुझाव मंजूर हो गया तो उनका कार्यकाल बढ़ सकता है, नहीं तो दोबारा से चुनाव होंगे।
विज्ञापन

जिला बार संघ ने ये भेजे थे सुझाव
तीन वर्ष से अधिक समय से वकालत करने वाले अधिवक्ता को स्टाइफंड के रूप में आर्थिक मदद मिले और दिव्यांग होने या फिर किसी गंभीर बीमारी में उपचार के लिए अधिवक्ताओं की मदद के लिए विशेष बजट बनाया जाए। किसी अधिवक्ता की सेवानिवृत्त या मृत्यु होने पर सरकार की तरफ से परिवार व अधिवक्ता को आर्थिक सहायता दी जाए।बार संघ के सदस्यों के कार्यकाल में बढ़ोतरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार संघ के तहत आने वाले सभी अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा मिले। सभी अधिवक्ताओं के लिए नए चैंबर्स बनाने। बार संघ के चुनावों और वकालत करने के लिए योग्यता और शिक्षा का स्तर निर्धारित किया जाए। बार संघ के चुनाव राज्य बार संघ पंजाब और हरियाणा के नियमों के आधार पर हों। चुनावों को सही और पारदर्शी तरीके से करवाने के नियम और तरीके बनाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed