{"_id":"65c167007a920acdf8059830","slug":"sugarcane-payment-issue-echoed-in-sandesh-yatra-ambala-news-c-36-1-amb1002-117916-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संदेश यात्रा में गूंजा गन्ना भुगतान का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संदेश यात्रा में गूंजा गन्ना भुगतान का मुद्दा
विज्ञापन
नारायणगढ में संदेश यात्रा के दौरान लोगो को सम्बोधित करती कुमारी सैलजा साथ मे है रणदीप सुरजेवाला
नारायणगढ़ (अंबाला)। कांग्रेस की संदेश यात्रा सोमवार को नारायणगढ़ में मंडी में पहुंची। यहां कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा और कांग्रेस महासचिव सुरजेवाला मौजूद रहे।
दोनों नेताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। सैलजा ने कहा कि इन सरकारों की नींव झूठ पर टिकी है और इसे उखाड़ने का समय आ गया है। 10 साल पहले भाजपा ने 15 लाख, हर वर्ष दो करोड़ रोजगार, किसान की आमदनी दोगुनी करने के वादे करके सत्ता हासिल की थी। मगर आज तक वादे अधूरे हैं।
इस शासन में न किसान की आय दोगुनी हुईं न ही युवाओं को रोजगार मिला। मोदी सरकार हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देती तो 10 वर्षों में 20 करोड़ लोग नौकरी पाते, लेकिन आज बेरोजगारी चरम पर है। यही हाल हरियाणा का है। सैलजा ने कहा कि वह क्षेत्र के किसान, युवा, मजदूर हर एक की समस्या से वाकिफ हैं। जब 2004 में वे यहां से चुनाव लड़ने आई थीं तो शुगर मिल का किसान धरने पर था, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर 10 साल तक किसान को पेमेंट के लिए हमने धरने पर नहीं बैठने दिया।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों से मुखातिब होते हुए कहा कि पार्टी की सरकार आने पर मिल से संबंधित कोई समस्या नहीं रहने दी जाएगी। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार को किसान मजदूर से कोई सरोकार नहीं है आज किसान मजदूर के अस्तित्व पर ही खतरा है। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा, कांग्रेस विधायक शैली चौधरी और कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर मौजूद रहे।