फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sugar mill's crushing season begins, target of 55 lakh quintals

शुगर मिल का पेराई सत्र आरंभ, 55 लाख क्विंटल का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill's crushing season begins, target of 55 lakh quintals
एसडीएम नीरज व शुगर मिल के अधिकारी केन कैरियर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते हुए। - फोटो : Ambala
शुगर मिल बनौदी का पेराई सत्र मंगलवार को हवन-यज्ञ के साथ शुरू किया गया। एसडीएम नीरज, शुगर मिल निदेशक राजस्व रघुबीर सिंह गहलोत, यूनिट मुखिया वीके सिंह और महाप्रबंधक केन परविंद्र राठी सहित किसानों ने केन करिअर में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सत्र शुरू होने पर गन्ना लेकर आने वाले 5 किसानों नवनीत सिह निवासी गांव बनौंदी, पवन कुमार निवासी गांव हसनपुर, अमराऊ सिंह निवासी गांव पतरेहड़ी, रोहित कुमार निवासी गांव बीबीपुर, इंसार अली गन्ना सेंटर गांव रसूलपुर को एसडीएम ने एक-एक शॉल व 1100-1100 रुपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसडीएम नीरज ने कहा कि पेराई सत्र के दौरान किसानों को कोई दिक्कत न आए, इसके निर्देश पहले ही मिल प्रबंधन को दिए जा चुके हैं। मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के ठहरने का प्रबंध करने के साथ ही कैंटीन का प्रबंध भी किया गया है। मिल के पेराई सत्र के दौरान किसानों के ट्रैक्टरों से सामान बैटरी आदि चोरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए मिल प्रबंधन की 24 घंटे निगरानी रहेगी। वहीं पुलिस कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि किसानों के खाते में अगले कुछ दिनों में एक-एक हजार रुपये डीजल व लेबर के लिए डाले जाएंगे। महाप्रबंधक केन परविंदर राठी ने बताया कि इस सत्र में लगभग 55 लाख क्विंटल गन्ना पेराई करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल लगभग 50 लाख क्विंटल गन्ना पेराई किया गया था। पिछला भुगतान 31 दिसंबर तक कर दिया जाएगा व नया भुगतान 1 जनवरी 2022 से शुरू किया जाएगा।

शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए एसडीएम नीरज व अन्य।

शुगर मिल के पेराई सत्र के शुभारंभ पर आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालते हुए एसडीएम नीरज व अन्य।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed