फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sucide

शिक्षक दिवस पर चमन वाटिका कन्या गुरूकुल में 12वीं की छात्रा ने ली फांसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
sucide
अंबाला सिटी। शिक्षक दिवस पर शहर-चंडीगढ़ हाइवे पर स्थित चमन वाटिका कन्या गुरुकुल में 12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। वह बिहार के बेटिया जिला निवासी अशोक कुमार की बेटी है। बुधवार-शुक्रवार मध्यरात उसने होस्टल के स्टोर रूम में चुन्नी से फंदा लगा लिया। बिस्तर से गायब छात्रा को जब ढूंढने की कोशिश की गई तो उसका शव कुंडे से लटका मिला। शरीर में हरकत मानकर स्कूल स्टाफ ने उसे नीचे उतारकर शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसे प्रथम दृष्टया में ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंची बलदेवनगर थाना व चौकी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। घटना का पता चलते ही घर से निकले मृतका के परिजनों के देर रात अंबाला पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। छात्रा के पास मिले सुसाइड नोट को पुलिस ने अभी सार्वजनिक नहीं किया है। बताया जा रहा है कि स्कूल के ही एक शिक्षक के कारण रुचि का अपनी एक दोस्त से झगड़ा हो गया था। इसी कारण वह परेशान चल रही थी। संभावना जताई जा रही है कि इसी परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

जानकरी के अनुसार गुरुकुल के होस्टल में सभी छात्राएं अपनी सहपाठियों के साथ रहती थी। रात को देर तक पढ़ती थी। उनके सोने के समय स्टाफ उनकी गिनती करता है। बुधवार रात जब गिनती की गई तो रुचि बिस्तर से गायब थी। स्टाफ व छात्राओं ने उसे हर संभव स्थान पर तलाशा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शक होने पर प्रथम तल पर बने स्टोर का दरवाजा खोला तो भीतर छात्रा का शव लटका था। घटना के बाद होस्टल में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासकों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

दोस्त से नाराजगी से थी परेशान
गुरुकुल की प्रिंसिपल सोनम के अनुसार रुचि का अपनी सहेली से विवाद हुआ था, जिसे वह बहुत चाहती थी। उसके बाद से वह परेशान रहने लगी। अपने स्तर पर उसे समझाने के अलावा उसके परिजनों को भी जानकारी दी गई। उसकी परिवार से फोन पर लंबी बात भी कराई गई। वे उसे शनिवार लेने आने वाले थे लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के आने के बाद करेंगे कार्रवाई : सुरेंद्र सिंह, एसएचओ बलदेवनगर
बलदेवनगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के अनुसार चमन वाटिका गुरुकुल में एक छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड किया है। परिवार के आने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में यह मामला है। सुसाइड नोट बारे उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed