{"_id":"68781202bce2ce9f450b65d4","slug":"successful-operation-of-jaw-cyst-of-a-12-year-old-child-in-dental-opd-ambala-news-c-36-1-sknl1003-146174-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: डेंटल ओपीडी में 12 वर्षीय बच्चे के जबड़े की रसोली का सफल ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: डेंटल ओपीडी में 12 वर्षीय बच्चे के जबड़े की रसोली का सफल ऑपरेशन
Thu, 17 Jul 2025 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल की डेंटल ओपीडी में मौख शल्य चिकित्सक डॉ. गौरव शर्मा ने 12 वर्षीय बच्चे के निचले जबड़े में बनी रसोली का सफल ऑपरेशन किया। डॉ. गौरव शर्मा ने बताया कि बच्चा पिछले करीब डेढ़ महीने से दर्द से परेशान था। उसकी हालत ऐसी हो गई थी कि वह ठीक से मुंह भी नहीं खोल पा रहा था। जबड़े में सूजन थी और भोजन करना तक संभव नहीं हो पा रहा था। परिजनों ने उसे नागरिक अस्पताल के दंत रोग विशेषज्ञ विभाग में दिखाया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद उसे डॉ. गौरव शर्मा को रेफर किया गया। यह ऑपरेशन पूरी तरह से निशुल्क किया गया और अब बच्चा स्वस्थ हो रहा है।
ओपीडी में आने के बाद बच्चे का सबसे पहले ओपीजी एक्स-रे किया गया, जिससे जबड़े में असामान्य वृद्धि का पता चला। बाद में बायोप्सी करवाई गई, जिससे पुष्टि हुई कि यह एक रसोली है। डॉ. गौरव शर्मा ने पूरी टीम के साथ मिलकर ऑपरेशन किया। बच्चा सामान्य रूप से भोजन कर पा रहा है और दिन-ब-दिन उसकी रिकवरी हो रही है। इस प्रकार की जटिल सर्जरी आमतौर पर प्राइवेट अस्पतालों में काफी महंगी होती है, लेकिन नागरिक अस्पताल में यह सुविधा पूरी तरह से निशुल्क हुई। संवाद