फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Success should be the passion, what is the value of difficulties

कामयाबी का जुनून होना चाहिए मुश्किलों की क्या औकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Success should be the passion, what is the value of difficulties
Success should be the passion, what is the value of difficulties - फोटो : Ambala
अंबाला। आर्य गर्ल्स कॉलेज छावनी प्रांगण में नए विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ गायत्री मंत्र द्वारा किया गया। मंच संचालन की भूमिका यूथ क्लब इंचार्ज प्रो. सिल्वी अग्रवाल द्वारा निभाई गई। मुख्यातिथि प्रधान इन्द्रदेव रहे।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुपमा आर्य ने विद्यार्थियों को कहा कि सर्वप्रथम आप अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें, जिस पर चलकर आप अपने जीवन को उन्नति के पथ पर ले जा सकते हैं। उन्होंने कविता की कुछ पंक्तियों द्वारा अपने विचार को प्रकट करते हुए कहा कि कामयाबी का जनून होना चाहिए, मुश्किलों की क्या औकात, अगर हिम्मत है, हौसला बुलंद है तो सारी कायनात को झुकाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. संध्या गौतम, हिंदी विभागाध्यक्ष ने हिंदी साहित्य परिषद, एंटी रैगिंग, पीटीए और छात्र परिषद, आदि से छात्राओं को अवगत करवाया। प्रो. रंजू त्रेहन ने कॉमर्स, डॉ. सुमन ने अर्थशास्त्र तथा एनएसक्यूएफ से संबंधी, डॉ. सरिता चौधरी ने शारीरिक शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स, डॉ. अनीता गोदारा ने एनएसएस, डॉ. रेखा वासु ने यूथ रेडक्रास, यूथ क्लब, एक समान अधिकार सैल, डॉ. अमनीत ने राजनीतिक शास्त्र तथा डॉ. प्रिया शर्मा ने कॉलेज पुस्तकालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं से छात्राओं को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज धांगड़ ने बताया कि यूजीसी की तरफ से मान्यता प्राप्त एनएसक्यूएफ के अंतर्गत 4 कोर्स कॉलेज में चलाए जा रहे हैं जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों के कौशल को निखार कर उनको रोजगार दिलवाना है। कोरोना महामारी के दौरान आयुर्वेद एवं योग का महत्व एवं तकनीकी की बढ़ती मांग को देखते हुए ही ये कोर्स चलाए जा रहे हैं। उन्होंने एनसीसी के बी और सी प्रमाण पत्र की विस्तृत जानकारी दी। रोटरी क्लब छावनी की ओर से आर्य गर्ल्स कॉलेज की एक छात्रा अमनदीप की फीस का एक चेक प्रदान किया गया। रोटरी क्लब के प्रधान इंद्रजीत गुगलानी, कनिका जैन, सचिव अनिल वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed