{"_id":"61085ef18ebc3e8457184cd4","slug":"success-is-achieved-only-by-following-the-path-shown-by-the-gurus-and-joining-the-guru-s-feet-jagir-kaur-ambala-news-knl786577185","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर और गुरु चरणों से जुड़कर ही मिलती है सफलता-जागीर कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर और गुरु चरणों से जुड़कर ही मिलती है सफलता-जागीर कौर
विज्ञापन
गुरुओं के दिखाए मार्ग पर चलकर ही जीवन से दुख दूर होते हैं। वहीं गुरु चरणों में शीश नवाकर सरबत के भले की अरदास करने वाले ही सफलता प्राप्त करते हैं। ये विचार सोमवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान बीबी जागीर कौर ने गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में नतमस्तक होने के बाद संगत को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में रहे और चल रहे निर्माण कार्यों का मुआयना किया। इस मौके पर 270 व्यक्तियों ने गुरु के सिंह का वेश धारण कर अमृत ग्रहण किया।
धन-धन श्री गुरु हरकृष्ण साहिब जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम सोमवार शाम गुरु चरणों में अरदास के बाद संपन्न हो गए। रविवार व सोमवार को सजाए गए विशेष दीवान में जहां हरियाणा, पंजाब, हिमाचल व उत्तराखंड से आई संगत ने शीश नवाया, वहीं पंथ के विद्वानों ने भी गुरु इतिहास सुनाकर संगत को निहाल किया। समागम की शुरुआत 31 अगस्त श्री अखंड पाठ साहिब से शुरू की गई जोकि 2 अगस्त को सुबह संपन्न हुए। समागम के अंतिम दिन श्री अमृतसर साहिब से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान बीबी जागीर कौर विशेष तौर पर श्री पंजोखरा साहिब पहुंचीं। उन्होंने संगत को गुरु जी की शिक्षाओं का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारे के मैनेजर सरदार सुखदेव सिंह ने बताया कि समागम के मौके पर एसजीपीसी प्रधान ने सरोवर निर्माण सहित गुरुद्वारा साहिब में चल रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर सरदार बलदेव सिंह कायमपुर, भूपिंदर सिंह असंध, जगजीत सिंह मांगेआना, बलदेव सिंह खालसा, तजिंदर पाल सिंह लाडवा, बीबी रविंदर कौर अजलाना, गुरदीप सिंह भानोखेड़ी, हरपाल सिंह मच्छौंडा, डॉ. परमजीत सिंह सचिव शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी मौजूद रहे।