फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Subsidy of Rs 1.10 lakh agreed in Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Yojana

Ambala News: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना में मिलेगी 1.10 लाख की सब्सिडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Subsidy of Rs 1.10 lakh agreed in Pradhan Mantri Surya Ghar Muft Yojana
अंबाला सिटी। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना में 1.10 लाख की सब्सिडी मिलेगी। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश गोयल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ऊर्जा विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित की हुई हैं, जिसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के तहत हरियाणा के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्ध करवाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार रुपये व राज्य सरकार द्वारा 50 हजार रुपए (कुल सब्सिडी 1.10 लाख रुपए) दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मार्च 2027 तक 2 लाख 20 हजार रुफ टॉप सोलर लगाने का लक्ष्य रखा गया है। घरों पर रुफ टॉप सोलर सिस्टम लगवाने के लिए अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाती है। अब तक देश में एक करोड़ घरेलू आवेदकों को यह सब्सिडी उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय के लाभार्थियों को इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दो किलोवाट तक सोलर प्लांट पर 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से अधिकतम 60 हजार रुपये सब्सिडी दी जाती है। केंद्र सरकार की ओर से अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी और राज्य सरकार द्वारा 2 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर 25 हजार रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से अधिकतम 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed