{"_id":"61424af38ebc3ece353cf171","slug":"students-will-be-able-to-apply-for-admission-in-iti-from-today-ambala-ambala-news-knl833398145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए आज से विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए आज से विद्यार्थी कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। कॉलेज और पॉलिटेक्निक के साथ-साथ आज 15 सितंबर से आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी दाखिले के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों के पास मूल दस्तावेज के साथ, फोटो, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र और बैंक की कापी व मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। जिले की बात करें तो जिले में कुल 8 राजकीय और 4 प्राइवेट आईटीआई हैं जिनमें करीब 3239 सीटों पर दाखिले होंगे।
जिले की बात करें तो शहर की राजकीय आईटीआई में सबसे ज्यादा 1112 सीटें हैं। इसीलिए इसी राजकीय आईटीआई पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। न केवल इस राजकीय आईटीआई में सबसे ज्यादा सीटें हैं बल्कि इंजीनियरिंग और गैर इंजीनियरिंग की ट्रेड भी यहां करीब 29 हैं जिनमें दाखिले होने हैं।
इसी तरह शहर की राजकीय महिला आईटीआई में भी सभी ट्रेड एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त होने के कारण यहां भी दाखिलों का औसत अन्य आईटीआई से ज्यादा रहेगा। छावनी की बात करें तो छावनी की मूलचंद राजकीय आईटीआई जिले की एकमात्र ऐसी आईटीआई है जिसमें सभी ट्रेड पूर्णत: आरक्षित हैं। इस आईटीआई में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सीटें नहीं हैं। इसीलिए इसमें भी सीटें सबसे पहले भर जाती हैं।
विज्ञापन
जानिए किस आईटीआई में हैं कितनी सीटें
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर----1112
राजकीय महिला आईटीआई अंबाला शहर---520
मूलचंद राजकीय आईटीआई छावनी---284
बराड़ा राजकीय आईटीआई---520
भारांपुर राजकीय आईटीआई---388
हसनपुर राजकीय आईटीआई----24
नोहनी राजकीय आईटीआई---44
नारायणगढ़ राजकीय महिला आईटीआई--60
धीन प्राइवेट आईटीआई----80
लाला अमीचंद प्राइवेट आईटीआई--360
नसीरपुर प्राइवेट आईटीआई--264
बलाना प्राइवेट आईटीआई---276
आज 15 सितंबर दिन वीरवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यार्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक से अधिक विद्यार्थी दाखिले के लिए आवेदन करें इसके लिए सभी गांव के निवर्तमान सरपंचों को पत्र लिखकर उन्हें जानकारी दी गई है। आठवीं पास विद्यार्थी भी आईटीआई की बहुत सी ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं। -भूपेंद्र सिंह सांगवान, नोडल अधिकारी आईटीआई।