Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students will attend the alumni meet and refresh their memories

Ambala News: पूर्व छात्र मिलन समारोह में पहुंचेंगे विद्यार्थी, यादें करेंगे ताजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Students will attend the alumni meet and refresh their memories
शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा। स्वयं
अंबाला सिटी। शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में पूर्व छात्र मिलन समारोह करवाया जाएगा। इस समारोह का आयोजन 10 नवंबर को संस्थान में होगा। समारोह में 1965 बैच से 2012 तक के पूर्व छात्र पहुंचेंगे। इस समारोह का आयोजन 2022 के बाद अब करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पूर्व छात्र अपने सहपाठियों से भी कई वर्षों बाद मिलेंगे, वहीं वह अपने कॉलेज में बिताए दिनों की यादें भी सांझा करेंगे। समारोह में आने के लिए 225 पूर्व छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। संस्थान की ओर से भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।वहीं, समारोह में गुरुग्राम के कमिश्नर रमेश विदान मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे, जबकि गेस्ट ऑफ ऑनर तकनीकी शिक्षा विभाग से सचिव डॉ. राजेश गोयल होंगे।
विज्ञापन

कई उच्च पद पर दे रहें सेवाएं तो कई व्यवसायी बने
शहर में राजकीय बहुतकनीकी संस्थान का इतिहास काफी पुराना है। यह जिले के पुरानों संस्थानों में से एक है। इस संस्थान से लाखों विद्यार्थी शिक्षा ले चुके हैं। इनमें से कई पूर्व विद्यार्थी प्रशासनिक सेवा में उच्च पद पर सेवाएं दे रहे हैं, जबकि कई ने अपना व्यवसाय भी स्थापित कर लिया है। अब यह पूर्व विद्यार्थी इस समारोह में पहुंचकर अपनी यादें ताजा करेंगे और विद्यार्थियों का आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

225 पूर्व छात्र करवा चुके पंजीकरण
संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा ने बताया कि समारोह में आने के लिए 1956 बैच से लेकर 2012 तक पूर्व छात्रों ने पंजीकरण करवाया है। उनके पास 225 पूर्व छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। समारोह की तैयारी की जा रही है। अबकी बार यह समारोह संस्थान में ही करवाया जाएगा। इससे विद्यार्थी संस्थान को देखकर पढ़ाई के दिनों की यादें ताजा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed