फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students showed stamina and enthusiasm in the competitions

मुकाबलों में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम और जोश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Students showed stamina and enthusiasm in the competitions
बराड़ा। अलियासपुर गांव स्थित शिवालिक गुरुकुल के परिसर में मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की स्मृति में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गुरुकुल के खेल कोच अशोक आर्य के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी खिलाड़ियों को तेजस्वी, मनस्वी, वर्चस्व, यशस्वी हाउस में वर्गीकरण किया गया। इस दौरान लेमन स्पून दौड़, साइकिल दौड़, थ्री लेग दौड़, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिताएं हुई। विद्यार्थियों ने इनमें उत्साह पूर्वक भाग लिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्रधान रविंदर आर्य ने वैदिक ध्वजारोहण कर किया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने वैदिक विधि विधान से खेल के प्रति समर्पण भावना प्रकट करते हुए निष्ठा की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन

रविंद्र सिंह आर्य ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ खेल विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। इससे टीम भावना, सामूहिक निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व करने और आपसी सामंजस्य बढ़ता है। इसके साथ-साथ व्यावसायिक खिलाड़ी बनने के अवसर प्राप्त कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपना व देश का नाम रोशन कर सकते हैं। खेल दिवस के सफल संचालन में प्रधानाचार्य विकास दीप आर्य, आचार्य कृष्ण देव शास्त्री, मुख्य संरक्षक रामपाल आर्य, सुमित त्यागी आदि का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed