{"_id":"619ff5cf4e568467b674a608","slug":"students-showed-enthusiasm-towards-the-army-officers-showed-the-way-ambala-news-knl90780776","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी व वायु सेना में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिये सेमीनार आयोजन किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी व वायु सेना में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिये सेमीनार आयोजन किया गया
विज्ञापन
आर्मी और वायु सेना में जाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए जिला प्रशासन की ओर से वीरवार को एसडी कालेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों में सेना के प्रति उत्साह दिखा। वहीं आर्मी और वायु सेना के अधिकारियों ने उपस्थित विद्यार्थियों को सेना से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और उनका मार्गदर्शन किया। सेमिनार का शुभारंभ उपायुक्त विक्रम सिंह व सेना के अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। मौके पर प्रजेंटेशन एवं वीडियो के माध्यम से सेना से संबंधित आवश्यक जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई गई।
उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य ऊंचा रखना चाहिए और इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज अंबाला ब्लाक टू और साहा के सरकारी स्कूलों में 11वीं व 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी, जो इस क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उन्हें इसकी जानकारी दी गई है। आगे भी अन्य ब्लाकों में चरणबद्ध तरीके से सेमिनार का आयोजन करवाकर विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि अंबाला सेना का हब है, यहां पर एयरफोर्स एवं आर्मी की छावनी भी है। सेमिनार के दौरान विद्यार्थियों ने सेना अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। वहीं अधिकारियों ने विद्यार्थियों को उनके प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्हें सेना क्षेत्र में आने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी भारतीय वायु सेना एवं आर्मी की जो वेबसाइट है, उसी के अनुरूप अपना फार्म भरें, किसी दूसरी वेबसाइट या वीडियो को देखकर भ्रमित न हों।
विज्ञापन
सेमिनार के दौरान कर्नल गगन कत्याल, कर्नल गोपाल चंद लोहानी, ले. कर्नल वरुण वशिष्ठ, मेजर शाईश्टा, कैप्टन पूजा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए सेना में जाने के लिये प्रेरित किया। इस मौके पर एसडीएम अंबाला शहर हितेष कुमार ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इससे पहले उपायुक्त विक्रम सिंह ने सेना व वायु सेना के उच्च अधिकारियों को पौधा देकर उनका अभिनंदन किया। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनूप जाखड़, प्रिंसिपल एसडी कालेज डा. राजेंद्र राणा, डा. नवीन गुलाटी, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, डीपीसी सुधीर कालड़ा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी शरद, बीईओ रेनू अग्रवाल, शिक्षा विभाग से राजकुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सैन्य अफसरों ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित
सेमिनार के दौरान आर्मी में लांस नायक के पद पर नियुक्त हिमांशी राजावत व लांस नायक संध्या शुक्ला ने भी विद्यार्थियों को जानकारी दी और सेना में अपने अनुभव को साझा किया। सेमिनार की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों को सेना से संबन्धित अधिकारियों ने ही मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सेना में आने के लिये प्रोत्साहित किया।
विद्यार्थियों को पुस्तकों की नहीं होगी कमी : डीसी
उपायुक्त ने बताया कि विद्यार्थियों के लिये पुस्तकों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके तहत 93 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की लाइब्रेरियों का सुंदरीकरण करते हुए आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि यदि उन्हें और भी पुस्तकों की आवश्यकता होगी, तो वे प्रिंसिपल के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत करवाएं, उन्हें उपलब्ध करवाई जायेंगी।