फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Students should have Vidya, Vinay and Vivek in the form of Triveni-Ramesh Muni

विद्यार्थियों में होनी चाहिए विद्या, विनय और विवेक रुपी त्रिवेणी-रमेश मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Students should have Vidya, Vinay and Vivek in the form of Triveni-Ramesh Muni
जैन स्थानक में कार्यक्रम के दौरान मौजूद मुनी व विद्यार्थी। - फोटो : Ambala
मुलाना। आदमी को संयमित जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में संयम की साधना करें और भौतिक सुविधाओं के उपयोग में जितना संभव हो सके, कमी करने का प्रयास करें तो जीवन सुखदायी बन सकता है। उक्त प्रवचन जैन संत मुनि मायाराम परंपरा के उज्जवल नक्षत्र पूज्य गुरुदेव रमेश मुनि महाराज ने जैन स्थानक में कहे।
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर मौजूद नंदलाल गीता विद्या मंदिर तेपला के विद्यार्थियों को विशेष प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि पाठ का अध्ययन करना, उसका पुनरावर्तन करना, जिज्ञासा करना और लिखने के बाद तब व्याकरण का ज्ञान हो सकता है। इस प्रकार ज्ञान को कंठस्थ किया जा सकता है। विद्यार्थियों को सत्पुरुषार्थ करते हुए विद्यार्जन का प्रयास करना चाहिए। ज्ञान बढ़े किंतु उसका अहंकार नहीं आए। उन्होंने कहा कि विद्या, विनय से सुशोभित होती है। विद्या, विनय और विवेक रुपी त्रिवेणी विद्यार्थियों में समाहित हो तो विद्याध्ययन सार्थक हो सकता है। वहीं मधुर गायक मुकेश मुनि व तरुण तपस्वी मुदित मुनि महाराज ने भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। धनौरा जैन स्थानक से अलोक मुनि व अमर मुनि ने पहुंच कर रमेश मुनि महाराज के दर्शन किए व उन्हें 19 दिसंबर को धनौरा जैन स्थानक में आलोक मुनि की 50 वीं जन्म जयंती समारोह के आयोजन पर आमंत्रित किया। इस मौके पर अशोक जैन, राममूर्ति जैन, प्रवक्ता श्रीपाल जैन, अशोक जैन तलहेडी, राहुल धनौरा, दिनेश गोयल, अभय जैन, विपिन जैन व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed