{"_id":"6500c940688e4247700a240a","slug":"students-of-pm-shri-government-school-will-visit-six-famous-places-ambala-news-c-36-1-amb1003-10253-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: प्रसिद्ध छह स्थलों की सैर करेंगे पीएम श्री राजकीय स्कूल के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: प्रसिद्ध छह स्थलों की सैर करेंगे पीएम श्री राजकीय स्कूल के विद्यार्थी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिले के पीएम श्री राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी और शिक्षक देश के प्रसिद्ध छह एडवेंचर स्थल पश्चिमी बंगाल, मध्यप्रदेश, हरियाणा, ओडिशा, राजस्थान और केरल की सैर करेंगे।
राजकीय स्कूलों को अपग्रेड कर पीएम श्री योजना अर्थात प्राइम मिनिस्टर स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया योजना के तहत प्रदेश में 124 स्कूलों को पीएम श्री स्कूल बनाया गया है। अब इन स्कूलों के मेधावियों को प्रकृति अध्ययन का ज्ञान देने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इन शिविरों में प्रत्येक पीएम श्री स्कूल से हर बैच में 11वीं और12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। हालांकि इन शिविरों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों व अध्यापकों को चयन के लिए विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता पर खरा उतरना होगा। बुधवार 13 सितंबर रात 12 बजे तक पोर्टल पर विद्यार्थी व शिक्षक आवेदन कर सकेंगे। जिले में राजकीय स्कूल दुराना, कैंट में रामबाग रोड, बराड़ा में उगाला, साहा, शहजादपुर कन्या, नारायणगढ़ कन्या स्कूल पीएम श्री बनाए हैं।
विज्ञापन
साहसिक और हिमालयी प्रकृति अध्ययन शिविर
प्रथम शिविर को साहसिक एवं हिमालयी प्रकृति अध्ययन शिविर का नाम दिया गया है, जो पश्चिम बंगाल के राष्ट्रीय साहसिक संस्थान दार्जलिंग, कर्सियांग में लगाया जाएगा। पहला बैच 29 से 8 अक्टूबर तक और दूसरा बैच छह से 16 अक्तूबर 2023 तक लगाया जाएगा।
साहसिक और अरावली प्रकृति अध्ययन शिविर
दूसरे शिविर को साहसिक एवं अरावली प्रकृति अध्ययन शिविर का नाम दिया गया है। यह शिविर राष्ट्रीय युवा साहसिक संस्थान गदपुरी ( पलवल में लगाया जाएगा। इसका पहला बैच 3 से 7 अक्तूबर तक और दूसरा बैच 9 से 13 अक्तूबर तक लगाया जाएगा।
पठार प्रकृति अध्ययन शिविर
मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय साहसिक संस्थान, पचमढ़ी में लगने वाले तीसरे शिविर को साहसिक एवं पठार प्रकृति अध्ययन शिविर का नाम दिया गया है इसका पहला बैच 13 से 21 अक्तूबर तक और दूसरा बैच 15 से 23 नवंबर तक लगाया जाएगा।
साहसिक और रेगिस्तान प्रकृति अध्ययन शिविर
चौथे शिविर को साहसिक एवं रेगिस्तान प्रकृति अध्ययन शिविर का नाम दिया गया है जो राजस्थान के जैसलमेर स्थित गांव सम में लगाया जाएगा। इसका पहला बैच 25 अक्तूबर से 31 अक्टूबर तक और दूसरा बैच दो से आठ नवंबर तक लगाया जाएगा।
तटीय प्रकृति अध्ययन शिविर
पांचवां शिविर ओडिशा कोणार्क, पुरी में साहसिक एवं तटीय प्रकृति अध्ययन शिविर के नाम से लगाया जाएगा। यह शिविर सिर्फ एक बैच में ही लगेगा। यह 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक होगा। इसमें सिर्फ लड़के ही जाएंगे।
तटीय प्रकृति अध्ययन शिविर
छठा व अंतिम शिविर 21 दिसंबर से 1 जनवरी 2024 तक केरल के चेरथला, अलाप्पुझा में साहसिक और तटीय नाम से होगा। साहसिक एवं तटीय प्रकृति अध्ययन शिविर पांचवां शिविर ओडिशा के कोणार्क / पुरी में साहसिक शिविर के नाम से लगाया जाएगा। यह शिविर सिर्फ एक बैच में ही लगेगा। यह तक होगा। इस शिविर में सिर्फ लड़कियां ही जाएंगी।
विद्यार्थी : किस मापदंड के कितने अंक निर्धारित
खेलकूद : 20
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उपलब्धि 20
दसवीं परीक्षा में परिणाम 20
छात्रवृत्ति परीक्षा उपलब्धि 20
एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स इत्यादिः 20
कुल: 100
अध्यापक : किस मापदंड के कितने अंक
बोर्ड व नॉन बोर्ड का परिणाम 25 अंक, राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में उपलब्धि 10 अंक, शिक्षा में पाठ्येतर गतिविधियों में भूमिका 15 अंक कुल अंक 50।
वर्जन
पीएम श्री स्कूलों के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए देश के अलग-अलग प्रदेशों में साहसिक और प्रकृति अध्ययन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 13 सितंबर तक विद्यार्थी व शिक्षकों से पोर्टल पर आवेदन मांगे गए है। विद्यार्थी शिविर के जरिए साहसिक व प्रकृति के अध्ययन के बारे में जानेंगे।
रेनु अग्रवाल, जिला परियोजना समन्यवक, अंबाला।